{"_id":"5895ba094f1c1bda22e80b37","slug":"bjp-leaders-says-controversial-statement-against-priyanka-gandhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा प्रत्याशी के बिगड़े बोल, प्रियंका और डिंपल पर दिया विवादित बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा प्रत्याशी के बिगड़े बोल, प्रियंका और डिंपल पर दिया विवादित बयान
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजीपुर
Updated Sat, 04 Feb 2017 05:36 PM IST
विज्ञापन
डिंपल यादव व प्रियंका वाड्रा
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा नेता विनय कटियार के बाद अब बीजेपी के प्रदेश महामंत्री और गाजीपुर की सैदपुर सीट से भाजपा प्रत्याशी विद्यासागर सोनकर ने कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल को लेकर विवादित बयान दिया है।
शुक्रवार को मीडिया से मुखातिब विद्यासागर ने यूपी चुनाव को लेकर पूछे गए सवालों का जवाब देते हुए कहा कि राहुल गांधी और अखिलेश यादव एक-दूसरे को पसंद नहीं करते। बावजूद इसके एक राष्ट्रीय पार्टी के शहजादे होकर भी राहुल गांधी सीएम अखिलेश यादव से मजबूरी की दोस्ती कर रहे हैं।
कहा कि कांग्रेस पार्टी ने आजादी की लड़ाई लड़ी लेकिन अब उसका क्रेज और महत्व इतना घट गया है । आज हालत यह है कि वह कुछ सीटों के एवज में सपा जैसी क्षेत्रीय पार्टी की गोद में बैठ गई है।
विज्ञापन
इस दौरान उन्होंने प्रियंका गांधी को भी नहीं बख्शा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस वाले जब चुनाव आता है तो प्रियंका गांधी को धो-पोंछकर बाहर निकालते हैं।
वहीं जब चुनाव खत्म हो जाता है तो वे प्रियंका को फिर दाखिल-दफ्तर कर देते हैं। उन्होंने राहुल-अखिलेश और प्रियंका-डिम्पल की जोड़ी को काम बनाऊ कहा।