{"_id":"590a19e64f1c1ba874441e38","slug":"bjp-leaders-are-in-tension-after-news-that-mair-seat-will-become-researve","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी में मेयर सीट के आरक्षण की संभावना को लेकर भाजपा में मची खलबली ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी में मेयर सीट के आरक्षण की संभावना को लेकर भाजपा में मची खलबली
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Wed, 03 May 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
भाजपा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी नगर निगम चुनाव में भाजपा की नजर मेयर पद के आरक्षण पर है। संभावना है कि वाराणसी का मेयर पद एससी महिला के लिए आरक्षित हो सकता है। इसे लेकर पार्टी के कई दावेदारों में खलबली मच गई है। चर्चा यह भी है पार्टी के एक पदाधिकारी की पत्नी को मेयर का टिकट देने की योजना बनाई जा रही है।
सीट आरक्षित होने के बाद कई सामान्य दावेदारों की तैयारियां धरी की धरी रह जाएंगी। सबकी निगाहें चुनाव आयोग की ओर हैं। पार्टी सूत्रों की मानें तो कई महिला दावेदारों ने अपनी दावेदारी पदाधिकारियों के यहां प्रस्तुत कर दी है। इसके अलावा कुछ ऐसे भी हैं जो लोगों से खुद को मेयर पद का प्रत्याशी बता रहे हैं।
भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के बीच योग्य मेयर पद के लिए चर्चा शुरू हो गई है। एक-एक विधानसभा से दो से तीन नाम की चर्चा शुरू हो गई है। हलांकि पार्टी स्तर पर अभी कोई भी पदाधिकारी कुछ बोलने से बच रहा है।
विज्ञापन
पार्टी की तैयारी इस प्रकार की रणनीति बनाने की है कि 2012 से दो से ढाई गुना सीटें भाजपा को मिले। इसी आधार पर लगातार बड़े पदाधिकारियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम चल रहा है।