फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   bjp leader says, surgical strike first is on criminals

भाजपा के राष्ट्रीय सचिव बोले, पहले अपराधियों पर होगी ‘सर्जिकल स्ट्राइक’

Sun, 19 Feb 2017 08:42 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Sun, 19 Feb 2017 08:42 PM IST
विज्ञापन
bjp leader says, surgical strike first is on criminals
मीडिया सेंटर में आयोजित प्रेसवार्ता - फोटो : अमर उजाला
 भाजपा के राष्ट्रीय सचिव और राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी श्रीकांत शर्मा ने कहा कि यूपी में भाजपा की सरकार बनी तो सबसे पहले अपराधियों पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ होगी।
विज्ञापन

रविवार को चौकाघाट घौसाबाद स्थित सनराइज बिल्डिंग के पार्टी मीडिया सेंटर में आयोजित प्रेसवार्ता में राष्ट्रीय सचिव ने कहा कि चुनाव में भाजपा नंबर एक पर रहेगी। सपा और बसपा पर निशाना साधते हुए कहा कि दो नंबर के लिए फाइट ‘बुआ और बबुआ’ में होगी।
विज्ञापन


राष्ट्रीय सचिव ने कहा कि सपा और कांग्रेस ने नारा दिया है कि यूपी को ये साथ पसंद है।
दोनों परिवारों का इतिहास प्रदेश को लूटने का रहा है। यूपी को परिवारवाद, जातिवाद नहीं बल्कि विकासवाद की जरूरत है।

प्रदेश में बिजली, पानी, कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त है। मुख्यमंत्री के सवाल पर कहा कि पार्टी का पार्लियामेंट्री बोर्ड तय करेगा। 

प्रदेश में हो रहे अपराध तो कर क्या रहा है ‘डायल 100’

bjp leader says, surgical strike first is on criminals
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव भूपेंद्र यादव ने उठाए सवाल - फोटो : अमर उजाला
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद भूपेंद्र यादव ने कहा कि प्रदेश में लगातार अपराध हो रहे हैं। ऐसे में जायल 100 के होने का क्या फायदा। कानून व्यवस्था का हाल ये है कि सपा के कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रजापति पर सर्वोच्च न्यायालय के कहने पर एफआईआर दर्ज होती है।

सुल्तानपुर में अरुण वर्मा पर बलात्कार का आरोप लगाने वाली महिला की सुरक्षा हटा ली गई। बाद में उसकी हत्या हो गई।
राष्ट्रीय महासचिव ने रविवार को चौकाघाट घौसाबाद स्थित सनराइज बिल्डिंग में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि प्रदेश में भर्ती आयोग घोटाला आयोग बन गया है।

कृषि विकास की दर अन्य प्रदेशों से काफी कम है। कृषि का रोडमैप भाजपा ने बनाया है। सरकार बनी तो 14 दिन में गन्ना किसानों के बकाए का भुगतान किया जाएगा।

इससे पहले भूपेंद्र यादव ने इसी भवन में भाजपा काशी क्षेत्र के मीडिया सेंटर का उद्घाटन किया। इस सेंटर से 71 विधानसभा क्षेत्रों में सूचनाओं का आदान-प्रदान होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed