फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BJP leader Pashupati Nath singh murder case 16 convicted verdict on punishment on 13 June

BJP Leader Death Case: पशुपति नाथ मर्डर में 16 दोषी करार, सजा पर फैसला आज; पीट-पीट कर की थी हत्या

Fri, 13 Jun 2025 01:18 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 13 Jun 2025 01:18 AM IST
सार

Pashupati Nath Singh Murder: भाजपा नेता की हत्या मामले में सजा पर फैसला आज सुनाया जाएगा। 12 अक्तूबर 2022 को बेटे को बचाने आए पशुपति नाथ सिंह की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई थी।

विज्ञापन
BJP leader Pashupati Nath singh murder case 16 convicted verdict on punishment on 13 June
13 जून को सुनाया जाएगा फैसला। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

Varanasi Crime News: भाजपा नेता पशुपति नाथ सिंह की हत्या में शामिल 16 आरोपियों को फास्ट ट्रैक कोर्ट (प्रथम) कुलदीप सिंह की अदालत ने गुरुवार को दोषी करार दिया। कोर्ट ने दोषियों को हत्या, बलवा, जानलेवा हमला और साजिश की धाराओं में दोषी माना है। सजा पर सुनवाई के लिए कोर्ट ने 13 जून की तिथि मुकर्रर की है।

विज्ञापन


अभियोजन पक्ष की ओर से एडीजीसी मनोज गुप्ता, विनय कुमार सिंह, बिंदु सिंह ने पैरवी की। 12 अक्तूबर 2022 शाम सिगरा थाना क्षेत्र के जय प्रकाश नगर कॉलोनी के देसी शराब के ठेके पर आरोपी मंटू सरोज व राहुल सरोज दो अन्य साथियों के साथ शराब पीने के बाद उपद्रव कर रहे थे। 
विज्ञापन


स्थानीय निवासी राजकुमार सिंह के मना करने पर चारों उलझे और फिर चले गए। थोड़ी देर बाद 15-20 की संख्या में पहुंचे और मंटू सरोज, राहुल सरोज व अभिषेक के ललकारने पर आरोपियों ने लोहे की रॉड से जान से मारने की नियत से राजकुमार सिंह पर हमला कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

शोरगुल पर भाजपा नेता पशुपतिनाथ सिंह मौके पर पहुंचे और बेटे राजकुमार सिंह को बचाने लगे। हमलावरों ने पशुपतिनाथ सिंह पर हमला कर दिया। गंभीर चोट के कारण वह अचेत हो गए। उन्हें बीएचयू ट्राॅमा सेंटर पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने पशुपतिनाथ सिंह को मृत घोषित कर दिया। घायल बेटे राजकुमार सिंह ने हमलावरों के नाम सिगरा पुलिस को बताए। राजकुमार सिंह के भाई रुद्रेश कुमार सिंह की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया।

उप मुख्यमंत्री ने घर पहुंच जताया था शोक
भाजपा नेता पशुपतिनाथ सिंह की हत्या प्रदेश स्तर पर सुर्खियां बनी थीं। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने घटना पर दुख जताया और घर पहुंचकर संवेदना व्यक्त की थी। गैर राजनीतिक दलों ने भी नाराजगी जताते हुए कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए थे।

गिरोह से अभी भी क्षेत्र के लोग हैं परेशान
बेटे राजकुमार सिंह ने बताया कि हत्याकांड में शामिल हमलावर एक आपराधिक प्रवृत्ति वाले युवकों के उस ग्रुप से जुड़े थे, जो सिगरा क्षेत्र में लंबे समय से दहशत फैलाने का काम कर रहे थे। इस ग्रुप के कुछ सदस्य अभी भी खुलेआम घूम रहे हैं। लोग इस गिरोह से परेशान हैं। बेटे रुद्रेश समेत अन्य परिजनों को शुक्रवार का इंतजार है कि दोषियों को ऐसी सजा मिले, जो ऐतिहासिक हो।

कोर्ट ने इन्हें माना दोषी
विकास भारद्वाज, मंटू सरोज, राहुल सरोज, मनीष पांडेय, गणेश सरोज, अभिषेक सरोज, दिनेश पाल, अनूप सरोज, सूरज यादव, रमेश पाल, अनुज उर्फ बाबू सरोज, श्याम बाबू राजभर, विशाल राजभर, संदीप कुमार गुप्ता, सुरेश सरोज व आर्या उर्फ आकाश सरोज। इनमें संदीप कुमार गुप्ता निवासी फुलवरिया,मंडुवाडीह को छोड़कर शेष सभी 15 दोषी चंदुआ, छित्तुपुर सिगरा के रहने वाले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed