{"_id":"5d2a21248ebc3e6d16352078","slug":"bjp-leader-neighbour-threat-police-in-varanasi-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: भाजपा नेता के रिश्तेदार ने फोन पर दी पुलिस के जांच अधिकारी को धमकी, जांच जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: भाजपा नेता के रिश्तेदार ने फोन पर दी पुलिस के जांच अधिकारी को धमकी, जांच जारी
Sun, 14 Jul 2019 12:09 AM IST
Abhishek Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी
Published by: Abhishek Singh
Updated Sun, 14 Jul 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस को मिली धमकी
- फोटो : Social Media
एक निजी अस्पताल के निदेशक डॉ. रत्नेश द्विवेदी का शनिवार को वायरल वीडियो और ऑडियो चर्चा का केंद्र रहा। एक जुलाई को दर्ज झगड़े के मुकदमे के सिलसिले में जांच अधिकारी ने जब फोन किया तो उन्हें भी धमकी दी गई। ऑडियो में वह पुलिस को धमकी देते हुए कह रहे हैं कि हमारी सरकार है, वर्दी उतरवा दूंगा। धमकी के बाद पुलिस महकमे में भी इस प्रकरण की चर्चा शुरू हो गई है।
विज्ञापन
सीओ कैंट अनिल कुमार ने बताया कि ऑडियो की जांच कराई जा रही है। इसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। रत्नेश भाजपा नेता कलराज मिश्रा के रिश्तेदार हैं। रत्नेश पर नदेसर इलाके में एयरटेल कर्मचारियों के साथ मारपीट का आरोप है। मामले में हुई शिकायत के अनुसार, सिम देने से मना करने पर एयरटेल ऑफिस के एक कर्मचारी की पिटाई की गई और महिला कर्मचारी से दुर्व्यवहार किया गया। एक जुलाई को कैंट थाने में इस संबंध में मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन
इसी मामले में जांच अधिकारी ने उन्हें फोन किया था। जांच अधिकारी को धमकी दिए जाने के बाद यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। मामला सत्ता पक्ष से जुड़ा होने के कारण मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस के लिए इस मामले में कार्रवाई चुनौती बनी हुई है।
विज्ञापन