फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BJP leader is misleading the public in the name of Jai Shri Ram

भाजपा नेता जय श्री राम के नाम पर जनता को कर रहे गुमराह

Sun, 08 Aug 2021 02:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 02:06 AM IST
विज्ञापन
BJP leader is misleading the public in the name of Jai Shri Ram
सुभासपा अध्यक्ष पूर्व कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने शनिवार के यहां कहा कि भाजपा नेता जयश्री राम के नाम पर जनता को गुमराह कर रहे हैं। भाजपा को प्रदेश में महंगाई और बाढ़ की नहीं बल्कि, अपने वोट की चिंता है। शनिवार को सर्किट हाउस में पत्रकारों से राजभर ने कहा कि नाम बदलने से विकास नहीं होगा। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर कहा कि जिस गोल का बजनिया होता है, उसी गोल का बाजा बजाता है। दुनिया में यदि झूठ बोलने वाली पार्टी है तो वह भाजपा है। उन्हें झूठ बोलने की ट्रेनिंग नागपुर में दी जाती है। वहीं से निकले हुए हमारे भइया केशव मौर्या लोडर हैं, लीडर नहीं। जो मालिक कहता है वह करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में महंगाई, कुपोषण नंबर वन है। फिर भी भाजपा नेता वाहवाही लूट रहे हैं। वह देश को गलत दिशा में ले जा रहे हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से मुलाकात को शिष्टाचार बताया। भागीदारी संकल्प मोर्चा भाजपा को सत्ता से बेदखल करेगी। एआईएमआईएम के असदुद्दीन ओवैसी से कोई मतभेद नहीं है। हम साथ विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। ओवैसी हमसे अलग नहीं हुए हैं। कहा कि 27 अक्तूबर को स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। ओवैसी के धमकी देने के सवाल पर ओमप्रकाश राजभर ने कहा देश में हमसे बड़ा गुंडा कौन है जो हमें धमकी देगा। उन्होंने कहा कि पिछले साल जो इलाका बाढ़ में डूबा था, वहां की समस्या दूर करने को लेकर प्रशासन ने कोई काम नहीं किया।
विज्ञापन

शराबबंदी को लेकर महिलाएं जिला मुख्यालय घेरेंगी
उधर, दीप नारायण इंटर कॉलेज कटारी, चोलापुर में सुभासपा की ओर से महिला जागरूकता अधिकार चेतना सम्मेलन हुआ। इसके मुख्य अतिथि ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि शराबबंदी को लेकर महिलाएं जिला मुख्यालय घेरेंगी। सरकार गरीबों को लूटकर मोदी-योगी की तस्वीर लगाकर झोला बांट रही है। पेट्रोल के दाम बढ़ रहे हैं। दाल की कीमतें आसमान छू रही हैं। रसोई गैस महंगा हो गया। खाते में पैसा डालने के नाम पर 500 रुपये जनता का बैंक में चला गया। वाराणसी के 26 थानों में से 13 थानों पर महिला थानेदारों की नियुक्ति होनी चाहिए। इस मौके पर महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष राधिका पटेल, सोना राजभर, वंदना भारती, बबिता सोनकर आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed