फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BJP has done in great changes Organizational Structure

भाजपा ने सांगठनिक ढांचे में किया बड़ा बदलाव

Sat, 31 Oct 2015 02:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Sat, 31 Oct 2015 02:07 AM IST
विज्ञापन
BJP has done in great changes Organizational Structure

भाजपा ने अपने सांगठनिक ढांचे में बड़ा बदलाव किया है। पिछले दिनों कानपुर में हुई प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में बदलावों के फैसले पर आम सहमति बनी।

विज्ञापन

पार्टी में ये फेरबदल दो साल बाद राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर किया गया है।
भाजपा काशी क्षेत्र की शुक्रवार की दोपहर सुसु़वाहीं में हुई बैठक में प्रदेश भाजपा के सह प्रभारी सुनील ओझा ने बताया कि अब प्रदेश में आठ की जगह छह क्षेत्र होंगे और इन्हीं छह क्षेत्रों से पार्टी की सारी गतिविधियां संचालित होंगी।
विज्ञापन

क्षेत्रीय कार्यकारिणी 21 सदस्यों की होगी। जिलाध्यक्ष इसके पदेन सदस्य होंगे। बताया कि मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष अब क्षेत्रीय संयोजक कहलाएंगे।
इतना ही नहीं प्रदेश में अब 45 के बजाय केवल 15 प्रकोष्ठ ही होंगे। इन प्रकोष्ठों के अंतर्गत 19 विभाग होंगे। प्रकोष्ठों के जिला, क्षेत्र और प्रदेश के मुखिया प्रकोष्ठ संयोजक कहलाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 बैठक में मौजूद भाजपा के प्रदेश महामंत्री रमापति शास्त्री ने बताया कि पार्टी ने मंडलों की सांगठनिक संरचना में भी बड़ा बदलाव किया है। अब सौ बूथों पर एक मंडल बनाया जाएगा।

 नगरपालिका का क्षेत्र एक मंडल इकाई के रूप में माना जाएगा। मंडल कार्यकारिणी 60 सदस्यीय होगी। सभी सेक्टर संयोजक इसके पदेन सदस्य होंगे। मंडल स्तर पर मोर्चा का भी गठन होगा।
इसकी कार्यकारिणी 21 सदस्यीय होगी। 10 से 15 बूथों का एक सेक्टर होगा। यानी एक मंडल में आठ से दस सेक्टर होंगे। सेक्टर के संयोजक और सह संयोजक बनाए जाएंगे। सभी बूथ अध्यक्ष सेक्टर के पदेन सदस्य हाेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed