फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BJP government will be formed again at the center, Modi will be PM: Vinod Tawde

केंद्र में फिर बनेगी भाजपा सरकार, मोदी होंगे पीएम: विनोद तावड़े

Tue, 15 Aug 2023 12:52 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Aug 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
BJP government will be formed again at the center, Modi will be PM: Vinod Tawde
पिछले लोकसभा चुनाव में जिन सीटों पर भारतीय जनता पार्टी की हार हुई थी, उन्हें 2024 जीतना है। लोकसभा क्षेत्रों में व्यापक योजना बनाकर पूरी ताकत के साथ कार्य करना है। जीत हासिल करनी है। 2024 के लोकसभा चुनाव में जीत हासिल करके तीसरी पर नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाना है। यह कहना है कि पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े का।
विज्ञापन

वह लोकसभा प्रवास योजना के तहत सोमवार को भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय रोहनिया में आयोजित जौनपुर, गाजीपुर एवं घोसी लोकसभा क्षेत्र की कलस्टर बैठक को संबोधित कर रहे थे। विनोद तावड़े ने कहा कि हर महीने में 1 से 15 तक लोकसभा कोर कमेटी की बैठक होगी। 16 से 30 तक विधानसभा कोर कमेटी बैठकें करनी हैं। लोकसभा क्षेत्र का सामाजिक , राजनीतिक, संगठनात्मक एवं चुनावी विश्लेषण करना है। सामाजिक दृष्टि से जिन जातियों में भाजपा का प्रभाव कम है, उनमें पहुंच बढ़ानी है। नए व युवा मतदाताओं को केंद्र सरकार की उपलब्धियां बतानी हैं। फर्क समझाना है। महिला मोर्चा को महिलाओं और किसान मोर्चा को किसानों को साधना है।
विज्ञापन

लोगों को पार्टी से जोड़ें
तावड़े ने कहा कि पंचायत से लेकर लोकसभा चुनाव में तीसरे, चौथे नंबर पर रहे उम्मीदवार को पार्टी से जोड़ें, उनकी समस्याओं को सुनें और केंद्र, प्रदेश सरकार के माध्यम से उनकी समस्याओं का निराकरण कराएं। पार्टी के पूर्व पदाधिकारियों एवं पुराने कार्यकर्ताओं की सूची बनाएं, उनसे संपर्क और संवाद करें। प्रभावशाली व्यक्ति (की-वोटर) एवं समाज के प्रबुद्ध जनों की सूची बनाकर सरकार की योजनाओं एवं उपलब्धियों की चर्चा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

दस फीसदी वोट बढ़ाएं
उन्होंने कहा कि सी- केटेगरी के बूथों पर जहां 30 पर प्रतिशत से कम वोट मिले हैं, वहां 10 प्रतिशत वोट और बढ़ाना है। हर बूथ पर 5 जगह वाॅल राइटिंग करवानी है। लोकसभा स्तर पर सोशल मीडिया की टीम बनानी है। बूथ प्रमुख तक व्हाट्सअप ग्रुप बनाने हैं।

प्रदेश की सभी सीटें जीतेगी भाजपा: भूपेंद्र सिंह चौधरी
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व पर जनता का विश्वास है। केंंद्र व राज्य सरकार के कामकाज से जनता खुश है। इस बार प्रदेश की सभी लोकसभा जीतने में सफलता मिलेगी। कार्यकर्ता भी उत्साहित हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में 14 सीटें ऐसी थीं, जिन पर जीत नहीं मिली थी। इनमें से 12 सीटें ऐसी हैं, जहां 2014 के चुनाव में पार्टी को जीत मिली थी। इनमें जौनपुर, गाजीपुर और घोसी लोकसभा सीट शामिल हैं। इन सीटों पर जीत मिले, इसके लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य करना है। इस मौके पर अमरपाल मौर्य, दिलीप सिंह पटेल, गोविंद नारायण शुक्ला, विजय बहादुर पाठक, कमलावती सिंह, रविन्द्र जायसवाल, दिनेश प्रताप सिंह, नवरतन राठी, संतोष सोलापुरकर मौजूद रहे।



कार्यकर्ता अपने दायित्वों को समझें
महानगर कार्यालय में विभाग व प्रकोष्ठ की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कार्यकर्ताओं को अपने अधिकारों के साथ दायित्वों का बोध होना चाहिए। दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन करें। प्रकोष्ठ एवं विभाग के प्रदेश प्रभारी ओमप्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि जो जिम्मेदारी पार्टी ने दी है, उसे पूरा करना है। इस दौरान डा उत्तम ओझा, मनोज शाह, राजेश त्रिवेदी, अशोक राय सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed