{"_id":"6070b3fc8ebc3ecbad66c4ad","slug":"bjp-core-meeting-towords-panchayat-election-city-news-vns5842594197","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांवों के विकास का प्रवेश द्वार है पंचायत चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांवों के विकास का प्रवेश द्वार है पंचायत चुनाव
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी की ओर से पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं। शुक्रवार को क्षेत्रीय कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित कोर ग्रुप की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री भवानी सिंह ने चुनाव तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव ग्रामीण अंचल के विकास के लिए बहुत जरूरी है। यह चुनाव विकास का प्रवेश द्वार है।
क्षेत्रीय कार्यालय के सभा कक्ष में आयोजित बैठक में भवानी सिंह ने कहा कि सभी प्रत्याशियों ने अपना नामांकन दाखिल किया है जबकि कुछ वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने बागी के रूप में नामांकन कर दिया है। बागी प्रत्याशियों को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित किया जाएगा। कहीं न कहीं तैयारियों के बाद भी टिकट न मिलना ऐसे करने के लिए प्रेरित करता है। ऐसे में इसकी चिंता सभी को मिलकर करनी होगी और सभी वरिष्ठ पदाधिकारी को लेकर चर्चा करेंगे।
बैठक में क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद श्रीवास्तव ने बताया कि पहली बार प्रदेश में पंचायत चुनाव विकास के एजेंडे पर लड़ा जा रहा है। ऐसे में सरकार की योजनाओं के बारे में सभी को बताने की जरूरत है। इस दौरान जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, दिलीप सिंह पटेल, अशोक चौरसिया, देवेंद्र प्रताप सिंह, डॉ. जेपी दुबे, संजय सोनकर, प्रवीण सिंह, सुरेश सिंह, भोला उपाध्याय आदि मौजूद रहे।