फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   bjp

काशी में अध्यात्म और समर्पण का दिखता है समावेश

Fri, 19 Jun 2020 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
bjp
वाराणसी। भारतीय जनता पार्टी प्रबुद्ध प्रकोष्ठ की ओर से चल रही गुरुवारिय अड़ी में बृहस्पतिवार को जाने-माने शास्त्रीय गायक पद्मभूषण पंडित राजन साजन मिश्र ने शास्त्रीय संगीत और काशी से जुड़े अनुभवों को लोगों के साथ साझा किया।
विज्ञापन

इस दौरान पंडित राजन साजन मिश्र ने कहा कि काशी में जो आध्यात्मिक समर्पण का समावेश दिखता है वह कहीं और नहीं दिखता है। कोरोना काल की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि संकट के इस दौर में भी बनारस की मस्ती कम नहीं हुई और यहां के लोगों को पूरा विश्वास है कि बाबा विश्वनाथ के रहते उनका कोरोना कुछ नहीं बिगाड़ सकता है। बताया कि यह जो संकट आया है वह जल्द ही चला जाएगा। युवाओं में वेस्टर्न म्यूजिक के प्रति बढ़ते आकर्षण पर पंडित राजन- साजन मिश्र ने कहा कि शास्त्रीय संगीत के कार्यक्रमों का आयोजन कम होने की वजह से ही युवाओं को अवसर नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में सरकार को शास्त्रीय संगीत को बढ़ावा देना चाहिए। उन्होंने इस दौरान धन्य भाग सेवा का अवसर पाया, चरण कमल की धूल बना मैं,मोक्ष द्वार तक आया गीत की प्रस्तुति भी की। कार्यक्रम में विषय परिवर्तन क्षेत्रीय उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, संचालन और धन्यवाद ज्ञापन क्षेत्रीय संयोजक डॉ. सुनील मिश्र ने किया। इस दौरान लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर आलोक राय,प्रो.आरएन, त्रिपाठी, वरिष्ठ पत्रकार तीरविजय सिंह, राजीव सिंह,नवरतन राठी सहित कई लोगों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed