फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BJP celebrated foundation day by taking out procession

शोभायात्रा निकालकर भाजपा ने मनाया स्थापना दिवस

Thu, 07 Apr 2022 01:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Apr 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
BJP celebrated foundation day by taking out procession
भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय कार्यालय रोहनिया, जिला कार्यालय कंचनपुर और महानगर कार्यालय गुलाब बाग में 42वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। अलग अलग जगहों पर शोभायात्रा निकाली गई और कार्यकर्ताओं ने अपने घरों पर पार्टी का नया झंडा लगाया। इसके साथ ही पार्टी कार्यालयों पर झंडारोहण कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के उद्बोधन को सुना गया।
विज्ञापन

भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद श्रीवास्तव ने कहा कि कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम, त्याग, समर्पण और निस्वार्थ सेवा के बल पर आज देश के 60 प्रतिशत भूभाग पर केसरिया परचम लहरा रहा है। महानगर में एमएलसी लक्ष्मण आचार्य ने राम नगर मंडल और विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी दक्षिणी के तीनों मंडलों में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। गुलाब बाग कार्यालय पर महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय के नेतृत्व में धूमधाम से स्थापना दिवस मनाया गया। जिला अध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पार्टी की टोपी एवं पटका पहनकर हाथों में झंडा लेकर क्षेत्रीय कार्यालय से रोहनियां स्थित गांधी चबूतरे तक शोभायात्रा निकाली। झाझूपुर में कोटेदार संघ के प्रदेश अध्यक्ष गिरीश तिवारी के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में किसान मोर्चा के जिला महामंत्री पवन चौबे कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
विज्ञापन

शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार 6 अप्रैल से 30 अप्रैल तक जिला एवं मंडल स्तर पर माइक्रो डोनेशन अभियान चलाया जाएगा। डोनेशन कैम्प में पार्टी कार्यकर्ताओं ने 5, 50,100, 500 एवं 1000 रुपये तक डोनेशन नमो एप के माध्यम से दिए। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, पूर्व विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह, डॉ सुदामा पटेल, नवरतन राठी, संतोष सोलापुरकर, श्रीनिकेतन मिश्रा, जयनाथ मिश्रा, महापौर मृदुला जायसवाल, विधान परिषद सदस्य शतरुद्र प्रकाश, प्रदीप अग्रहरि, अशोक तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed