फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BJP can not forget enmity forgotten friendship, Apna Dal

भाजपा दोस्ती भूल गई दुश्मनी नहीं भूल पाएगी

Wed, 24 Aug 2016 02:22 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी Updated Wed, 24 Aug 2016 02:22 AM IST
विज्ञापन
अपना दल की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पल्लवी पटेल ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पर जमकर निशाना साधा। कहा, भाजपा हमारी दोस्ती भूल गई मगर दुश्मनी नहीं भूल पाएगी। पल्लवी ने कहा कि 2014 में जिस भाजपा को हमने ताकत दी, वह केंद्र की सत्ता में पहुंच गई। हमारी ताकत से बीजेपी को ताकत मिली मगर वह दगाबाज निकली। उसने हमारी पीठ में छूरा घोंपा है। 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को नेस्तनाबूद करके ही दम लेंगे।
विज्ञापन


पल्लवी नदेसर स्थित कटिंग मेमोरियल इंटर कॉलेज के मैदान पर आयोजित राजनीतिक परिवर्तन संकल्प महारैली को संबोधित कर रही थीं। फायर ब्रांड पल्लवी ने अपने 40 मिनट के भाषण में यों तो एक-एक कर सपा समेत अपने सभी राजनीतिक विरोधियों पर हमला बोला। मगर सबसे ज्यादा नाराजगी भाजपा पर दिखी।
विज्ञापन


कहा, 2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान बीजेपी के बड़े नेताओं से हमारी कुछ मुद्दों पर सहमति बनी थी। तय हुआ था कि सरकार बनने पर किसानों के लिए राष्ट्रीय कृषि आयोग बनाया जाएगा। कृषि को उद्योग का दर्जा दिया जाएगा। मगर बीजेपी ने  वादाखिलाफी ही नहीं की, दोस्ती में दगा भी किया। मेरा ही घर तोड़ दिया। कहा कि संगठन, परिवार और स्वाभिमान को तोड़ने का हम बीजेपी से 2017 में हिसाब चुकता करेंगे। मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि सरकारी कर्मचारियों को सातवां वेतनमान दे दिया मगर फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य नहीं बढ़ाया गया। पीएम खुद को किसानों का हितैषी बताते हैं मगर अधिग्रहीत की गई जमीन का उचित मुआवजा नहीं दे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल ने अध्यक्षीय भाषण में कार्यकर्ताओं को सचेत किया कि आने वाले विधानसभा चुनाव में किसी के बहकावे में न आएं। कहा, अबकी लड़ाई सत्ता की नहीं, व्यवस्था परिवर्तन की है। वाराणसी की सरजमीं से ही इस लड़ाई का आज शंखनाद हो रहा है। राजनीतिक प्रेक्षकों के मुताबिक पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र में भीड़ जुटाकर कृष्णा पटेल ने संगठन पर अपनी पकड़ और पूर्वांचल में अपनी सियासी ताकत का अहसास कराया।  महारैली को राष्ट्रीय महासचिव कुंवर हरिवंश सिंह, सुनील सिंह, राजनाथ पटेल, राजनाथ राजभर, अनिल पटेल, आरबी सिंह पटेल, गगन प्रकाश यादव, पंकज सेठ आदि ने संबोधित किया। संचालन जिलाध्यक्ष राजेश पटेल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed