फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BJP bet before UP assambly election 2022: Aman Sonkar became the varanasi District President of BJYM Rajat Jaiswal became Metropolitan President 

वाराणसी में भाजपा का दलित और पिछड़ा दांव: अमन सोनकर बने भाजयुमो के जिलाध्यक्ष, रजत जायसवाल को महानगर अध्यक्ष की कमान सौंपी

Thu, 26 Aug 2021 09:40 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 26 Aug 2021 09:40 PM IST
सार

सोशल इंजीनियरिंग को साधने में जुटी भाजपा ने युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष चयन में दलित चेहरे को तरजीह दी। महानगर के पूर्व उपाध्यक्ष रजत जायसवाल को महानगर अध्यक्ष नियुक्त कर पिछड़ा वर्ग के युवाओं को संदेश देने की कोशिश की गई है।

विज्ञापन
BJP bet before UP assambly election 2022: Aman Sonkar became the varanasi District President of BJYM Rajat Jaiswal became Metropolitan President 
अमन सोनकार, रजत जायसवाल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चुनावी चौसर की तैयारियों में जुटी सत्तासीन भाजपा ने वाराणसी के युवाओं को रिझाने के लिए दलित और पिछड़ा दांव चला है। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) का जिलाध्यक्ष अमन सोनकर को बनाया गया है और महानगर अध्यक्ष की कमान रजत जायसवाल को सौंपी गई है। डेढ़ साल से खाली चल रहे भाजयुमो जिलाध्यक्ष पद पर अमन की नियुक्ति के बाद नए सिरे से कार्यकारिणी का भी गठन किया जाएगा।

विज्ञापन


भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष बने अमन सोनकर पिछले एक साल से ज्यादा समय से जिला संयोजक की भूमिका में थे। सोशल इंजीनियरिंग को साधने में जुटी भाजपा ने युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष चयन में दलित चेहरे को तरजीह दी।
विज्ञापन


उधर, महानगर के पूर्व उपाध्यक्ष रजत जायसवाल को महानगर अध्यक्ष नियुक्त कर पिछड़ा वर्ग के युवाओं को संदेश देने की कोशिश की गई है। फिलहाल भाजपा की क्षेत्रीय कार्यकारिणी से लेकर मोर्चा तक के अध्यक्ष पद पर ब्राह्मण, क्षत्रिय और वैश्य की अनदेखी भी चर्चा का विषय है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां बता दें कि अप्रैल 2020 में भाजयुमो के तत्कालीन जिलाध्यक्ष संजय गुप्ता को शराब तस्करी में लिप्त पाए जाने के बाद हटा दिया गया था। इसके बाद से ही जिलाध्यक्ष का पद खाली था। उधर, भाजपा जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने दोनों नवनियुक्त अध्यक्षों को बधाई दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed