फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   bjp and samajwadi party fight for State Co-operative Election

सहकारिता चुनाव में सपा भाजपा में होड़, दोनों पार्टियां तैयारियों में जुटीं

Tue, 23 Jan 2018 04:02 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वाराणसी Updated Tue, 23 Jan 2018 04:02 PM IST
विज्ञापन
bjp and samajwadi party fight for State Co-operative Election
सहकारिता के 163 समितियों पर मतदान 29 को - फोटो : self
सहकारिता चुनाव में इस बार सपा और भाजपा में टक्कर होगी। दोनों पार्टियां तैयारियों में जुट गई हैं। पुराने रिकार्ड में सपा आगे है लेकिन इस बार भाजपा करिश्मा करने का दावा कर रही है।
विज्ञापन


सहकारिता चुनाव के प्रदेश सह प्रभारी भाजपा के प्रदेश मंत्री शंकर गिरी ने बताया कि पार्टी 80 से 82 प्रतिशत समितियों पर अच्छे ढंग से चुनाव जीत रही है। सपा के जिलाध्यक्ष डा. पीयूष यादव ने कहा कि पार्टी पूरे दमखम से चुनाव लड़ रही है। अधिक से अधिक सीटें पार्टी की झोली में आएंगी। 
विज्ञापन


जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन अजय राय ने कहा कि अभी प्राथमिक सोसाइटी का चुनाव हो रहा है। बैंक का चुनाव साढ़े तीन साल बाद चुनाव होगा। उधर सहकारिता चुनाव के लिए 163 समितियों पर 29 जनवरी को होने वाले मतदान के लिए नामांकन पत्रों की जांच सोमवार को हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


चिरईगांव में सात पर्चें जांच में अवैध पाए गए। इसके अलावा मोहनसराय की समिति में किसी ने पर्चा नहीं भरा और गोसाईपुर की समिति की नामावली सूची में त्रुटि के चलते इन दो समितियों पर चुनाव नहीं होगा।


यह जानकारी सहकारिता के सहकारी निबंधक विनोद सिंह ने दी। जिले की साधन सहकारी समितियों के अलावा, बैंक, उपभोक्ता, वेतनभोगी, हैंडलूम, उद्योग और रेशम की समितियों पर चुनाव होना है। पहले सहकारी समितियों पर चुनाव होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed