फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BJP alliance party MLA accused for corruption again

यूपीः BJP के सहयोगी दल के विधायक पर फिर लगा भ्रष्टाचार का आरोप, सिर मुंडवाकर किया विरोध

Wed, 20 Jun 2018 10:33 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Wed, 20 Jun 2018 10:33 AM IST
विज्ञापन
BJP alliance party MLA accused for corruption again
लोन के नाम पर करोड़ों रुपये हड़पने का लगाया आरोप - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
वाराणसी में एक बार फिर बीजेपी के सहयोगी दल सुभासपा के विधायक पर भ्रष्टाचार का आरोप लगा है। वाराणसी के अजगरा विधायक कैलाश सोनकर पर लोन दिलाने के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी का आरोप लगाते हुए पीड़ितों ने मंगलवार को जिला मुख्यालय पर सिर मुंडवाए।

विधायक के खिलाफ नारेबाजी की। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। आरोप लगाया कि विधायक ने प्रधानमंत्री सृजन कार्यक्रम, खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग, खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड, जिला उद्योग केंद्र और समूहों के लोन के जरिए करोड़ों रुपये हड़पे हैं। इन रुपयों से कई जगहों पर संपत्ति बनाई है।
विज्ञापन


इस मामले की सीबीआई जांच होनी चाहिए। खादी ग्राम उद्योग विभाग से बुनकरों को 25 लाख का लोन पास कराने के नाम पर हुए फर्जीवाड़े का जिन्न शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को एक बार फिर वाराणसी के अजगरा विधानसभा के पीड़ित 25 बुनकरों ने जिला मुख्यालय पर धरना दिया और कुछ पीड़ितों ने बाल मुंडवाकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गरीबों को लोन दिलाने के नाम पर विधायक ने ठगा हैः महेंद्र नाथ पांडेय

BJP alliance party MLA accused for corruption again

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने सहयोगी दल सुभासपा के अजगरा विधायक कैलाश नाथ सोनकर पर लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों पर कहा कि उन्हें भी जानकारी मिली है। गरीबों को लोन दिलाने के नाम पर विधायक ने ठगा है। इसकी उच्चस्तरीय जांच कराई जाएगी।

गलत काम करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा, चाहे वह आम आदमी हो या फिर विधायक। सपा अध्यक्ष एवं पूर्व सीएम अखिलेश यादव पर भी हमला बोला। कहा, बंगला खाली करने के पहले घर को खोद देते हैं। उनके नलों की टोटियां इटैलियन हैं। हीरा जड़ित टोटियां हैं।

इस बारे में अखिलेश यादव को श्वेत पत्र जारी करना चाहिए। उधर, विधायक कैलाश नाथ सोनकर ने कहा कि मुख्यालय पर उनके विरुद्ध धरना-प्रदर्शन विरोधियों की साजिश है। एक जमीन पर कब्जे की शिकायत उन्होंने की थी।

इसी को लेकर नाराजगी है। दलित विधायक होने के नाते उन्हें परेशान किया जा रहा है। वह इसकी शिकायत पीएम मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed