खैनी की लगी तलब तो 'बिल्ला' ने चेन पुलिंग कर रोक दी ट्रेन, आरपीएफ ने दर्ज किया मुकदमा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दादर-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन में यात्रा कर रहे एक यात्री को खैनी की ऐसी तलब लगी कि चेन पुलिंग कर उसने ट्रेन ही रोक दी। ट्रेन के स्कॉर्ट ड्यूटी में रही आरपीएफ ने यात्री को हिरासत में ले लिया।
शुक्रवार की दोपहर भदोही के सराय कंसराय हाल्ट के पास चेन पुलिंग करने वाले गोरखपुर निवासी यात्री बिल्ला को ट्रेन के कैंट स्टेशन पर पहुंचते ही आरपीएफ़ ने रेलवे एक्ट में मुकदमा दर्ज किया। इस दौरान सराय कंसराय हाल्ट पर ट्रेन के खड़ी होने से यात्रियों ने काफी नाराजगी जताई।
दादर से गोरखपुर जाने वाली ट्रेन के जनरल कोच में सफर कर रहे गोरखपुर निवासी बिल्ला को खैनी की तलब लगी थी। दोपहर के समय ट्रेन जब भदोही के सराय कंसराय हाल्ट के पास पहुंची तो पास के दुकान पर खैनी बिक रही थी। यह देखते ही बिल्ला ने अपने कोच से चेन पुलिंग करके ट्रेन से उतर गया।
चेन पुलिंग का सह यात्रियों ने विरोध किया और किसी ने इसकी सूचना स्कोर्ट ड्यूटी में चल रहे आरपीएफ को दे दी। इस बीच पहुंची आरपीएफ़ ने तुरंत यात्री बिल्ला को हिरासत में लिया। 15 मिनट से अधिक देर तक ट्रेन के खड़ी होने से यात्रियों में भी नाराजगी रही।
दोपहर 12.20 पर जब ट्रेन कैंट रेलवे स्टेशन पर पहुंची तो आरपीएफ ने यात्री के खिलाफ रेलवे एक्ट में मुकदमा दर्ज किया। जुर्माना वसूलने के बाद यात्री को छोड़ दिया गया। आरपीएफ कैंट इंस्पेक्टर अनूप सिन्हा ने बताया कि चेन पुलिंग कर खैनी खाने वाले यात्री के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।