फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Bilal of Kashi made Ramlala's dress

काशी के बिलाल ने बनाई रामलला की पोशाक

Thu, 05 Aug 2021 01:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
Bilal of Kashi made Ramlala's dress
श्रीराम मंदिर शिलान्यास की पहली वर्षगांठ को भव्य बनाने के लिए विविध आयोजन किए जा रहे हैं। ऐसे में दिल्ली के ड्रेस डिजाइनर मनीष त्रिपाठी के निर्देशन में रामलला के लिए विशेष परिधान तैयार की गई है। यह परिधाम अयोध्या में शिलान्यास की पहली वर्षगांठ पर प्रभु को अर्पित किए जाएंगे। बृहस्पतिवार को प्रभु श्रीराम पीले रंग का खादी व हैंडलूम सिल्क की पोशाक पहनेंगे।
विज्ञापन

भगवान राम के लिए डिजाइनर मनीष त्रिपाठी के निर्देशन में काशी के बुनकर बिलाल अहमद ने भगवान राम की पोशाक तैयार की है। मनीष ने बताया कि भगवान के लिए दिन के हिसाब से वस्त्र तैयार कराए गए हैं। सोमवार को भगवान सफेद वस्त्र, मंगलवार को लाल, बुधवार को हरा, बृहस्पतिवार को पीला, शुक्रवार को क्रीम, शनिवार को नीला और रविवार को गुलाबी वस्त्र धारण करते हैं। मनीष ने कहा कि यह हर सनातनधर्मी के लिए बेहद खास दिन है। हमारा सौभाग्य है कि हमको भगवान के वस्त्र तैयार करने का यह सुअवसर मिला है। दरअसल, रामजन्मभूमि पर मंदिर निर्माण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पांच अगस्त 2020 को शिला पूजन किया था। पांच को ही अयोध्या में संतों का जमावड़ा होगा। हर कोई मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम को अपनी श्रद्धा अर्पित करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed