{"_id":"59c5e26bd92afc3b1508312a7f0ddd4b","slug":"bikes-on-demand-returned-procession-bride-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक मांगने पर दुल्हन ने लौटाई बारात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक मांगने पर दुल्हन ने लौटाई बारात
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी
Updated Thu, 07 May 2015 02:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवतियां कुरीतियों, गलत आदतों और हरकतों का अब खुलकर विरोध कर रही हैं। मंगलवार रात कैंट थाना क्षेत्र के एक गांव में द्वारपूजा के बाद शराब के नशे में धुत दूल्हे ने दहेज में अपाचे बाइक मांगी तो शादी से साफ इंकार करते हुए दुल्हन ने बारात लौटा दी।
जौनपुर जिले के बदलापुर से बारात मंगलवार की रात खजुरी कॉलोनी में एक व्यक्ति के घर आई थी। बड़े धूमधाम से बारातियों क ी आवभगत हुई। द्वारपूजा के बाद बाराती जनवासे चले गए। इसके बाद मंडप में शादी की रस्म पूरी करने की तैयारी शुरू हुई। इसी दौरान दूल्हे ने अचानक दहेज में अपाचे बाइक की मांग कर दी। उसका कहना था कि यदि उसे बाइक नहीं मिली तो वह शादी नहीं करेगा।
इसको लेकर वर एवं कन्या पक्ष के बीच में हंगामा शुरू हो गया। हंगामे के बीच घरातियों को पता चला कि दूल्हा शराब के नशे में भी धुत है। दहेज में बाइक मांगने तथा दूल्हे को शराब के नशे में टुन्न होने की जानकारी जब दुल्हन को हुई तो वह बेहद आहत हुई। नशेड़ी पति से अपने जीवन को बचाने तथा अपने पिता को मुसीबत में देख लड़की ने शादी से इंकार कर दिया। दोनों पक्षों की ओर से काफी देर तक पंचायत चली लेकिन, बात नहीं बनी। देर रात दूल्हे समेत बारात वापस चली गई।
विज्ञापन
बुधवार की सुबह दुल्हन के पिता वर पक्ष के पंड़ित को लेकर कैंट थाने पहुंचे और पुलिस से दहेज संबंधी पूरे वाकये की जानकारी दी। पुलिस ने वर पक्ष को भी थाने बुलाया। दोपहर तक दोनों पक्षों में सुलह की कोशिशें चलती रहीं। इंस्पेक्टर कैंट अजीत कुमार मिश्रा का कहना है कि किसी पक्ष की ओर से पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।