फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Bike riding miscreants shot the employee opening the BOB customer service center in Chandauli

चंदौली: ग्राहक सेवा केंद्र खोल रहे कर्मचारी को बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली, हालत गंभीर 

Fri, 16 Jul 2021 10:30 AM IST
हरि User अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: हरि User Updated Fri, 16 Jul 2021 10:30 AM IST
सार

सदर कोतवाली क्षेत्र के फगुइया गांव में शुक्रवार सुबह की घटना है। घायल कर्मचारी बिहार के कैमूर जिले के चैनपुर स्थित हाटा गांव का निवासी है। 
 

विज्ञापन
Bike riding miscreants shot the employee opening the BOB customer service center in Chandauli
गोली से घायल कर्मचारी जितेंद्र प्रसाद अस्पताल में भर्ती। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंदौली जनपद के सदर कोतवाली क्षेत्र के फगुइया गांव में शुक्रवार की सुबह ग्राहक सेवा केंद्र का ताला खोलते समय कर्मचारी जितेंद्र प्रसाद को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी। गोली मारने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। लोगों ने जितेंद्र को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। गोली जितेंद्र के पेट में लगी है।

विज्ञापन


जितेंद्र प्रसाद मूल रूप से बिहार के कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के हाटा गांव के निवासी हैं। वे चंदौली के फगुइया गांव में जगदीश प्रसाद के मकान में संचालित बैक ऑफ बड़ौदा के ग्राहक सेवा केंद्र में कर्मचारी हैं। शुक्रवार की सुबह करीब 9ः30 बजे पर केंद्र खोलने के लिए पहुंचे। जैसे ही वे ताला खोल रहे थे पीछे से बाइक सवार दो बदमाशों ने उन पर गोली चला दी। गोली की आवाज सुनकर क्षेत्र में हड़कंप मच गया। वहीं बदमाश फरार हो गए। लोगों ने जितेंद्र को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। उनके पेट में गोली लगी है। पुलिस बदमाशों की गिरफ्तारी में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed