फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Bike riding miscreants looted woman's chain in one fell swoop, came to maternal home a few days ago, police in

Varanasi Crime: बाइक सवार बदमाशों ने झपट्टा मारकर लूटी महिला की चेन, कुछ दिन पहले आई थी मायके, जांच में पुलिस

Wed, 21 Jun 2023 12:29 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Wed, 21 Jun 2023 12:29 PM IST
सार

महिला के शोर मचाने पर परिजनों ने भाग रहे बदमाशों का कुछ दूर तक पीछा किया लेकिन बदमाश भागने में सफल रहे। पीड़िता द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई।

विज्ञापन
Bike riding miscreants looted woman's chain in one fell swoop, came to maternal home a few days ago, police in
112 police, up police, dail 112, police prv, prv, - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

वाराणसी में सेवापुरी/कपसेठी थाना क्षेत्र के साई पुर चौराहे पर मंगलवार को देर रात मायके आई महिला पुष्पा सिंह से पल्सर बाइक सवार दो बदमाशों ने झपट्टा मारकर चेन लूट ली। इसके बाद बदमाश बड़ागांव की तरफ भाग निकले।

विज्ञापन

महिला के शोर मचाने पर परिजनों ने भाग रहे बदमाशों का कुछ दूर तक पीछा किया लेकिन बदमाश भागने में सफल रहे। पीड़िता द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई।
यह भी पढ़ें- काशी में बोले केंद्रीय मंत्री: 'PM लोकसभा चुनाव में नामांकन कराने आएं, फिर सीधे जीत का प्रमाण पत्र लेने आएं'
विज्ञापन

जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना किया तथा ग्रामीण से पूछताछ करने के बाद सड़क के किनारे लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुट गयी। पीड़ित महिला के अनुसार चेन की कीमत लगभग 95 हजार रुपए बताई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस  पीड़िता की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है । इस मामले में थानाध्यक्ष कपसेठी सतीश कुमार यादव से बात की गई तो उन्होंने बताया कि महिला देर रात खाना खाने के बाद घर के बाहर  सड़क पर टहल रही थी । तभी बाइक सवार बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया । फिलहाल सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं । जल्द ही बदमाशों की गिरफ्तारी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed