फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Bike riding miscreants killed shot plumber

वाराणसी में सरेराह हत्या: बाइक सवार बदमाशों ने प्लंबर को गोलियों से भूना, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्का जाम

Tue, 13 Jul 2021 11:57 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 13 Jul 2021 11:57 AM IST
सार

वाराणसी के लोहता थाना क्षेत्र के केराकतपुर गांव निवासी प्लंबर काम के सिलसिले से अपने दोस्त के साथ घर से निकला था। गांव के स्कूल के पास पहुंचते ही बदमाशों ने उसे गोलियों से छलनी कर दिया।

विज्ञापन
Bike riding miscreants killed shot plumber
रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के लोहता थाना क्षेत्र के केराकतपुर गांव में दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने पुरानी रंजिश में प्लंबर कन्हैया लाल प्रजापति(33) की गोली मारकर हत्या कर दी। सिर और सीने में गोली लगने से लहूलुहान कन्हैया को आसपास के लोगों ने बीएचयू स्थित ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान कन्हैया ने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने वाराणसी-भदोही मार्ग स्थित केराकतपुर मार्ग को जाम कर धरने पर बैठ गए। मौके पर भारी पुलिस फोर्स तैनात है।

पुलिस के अनुसार, लोहता थाना अंतर्गत केराकतपुर गांव निवासी कन्हैया प्लंबर का काम करता है। सुबह 9 बजे घर से बाइक से अपने एक मजदूर के साथ बाइक से निकला था। गांव स्थित प्राइमरी स्कूल के समीप पहुंचा था कि तभी बाइक सवार दो बदमाशों ने उसे रोक लिया। बातचीत के दौरान पीछे बैठे बदमाश ने फायरिंग शुरू कर दी। चार राउंड फायरिंग के दौरान दो गोली कन्हैया के सिर और सीने पर लगीं।

विज्ञापन

वहीं, साथी मजदूर को भी गोली के छर्रे लगे हैं। गोलियों की तड़तड़ाहट सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस को सूचित करते हुए कन्हैया को बीएचयू स्थित अस्पताल में भर्ती कराया। जहां मौत हो गई। उधर, आक्रोशित परिजनों ने ग्रामीणों संग लामबंद होकर केराकतपुर मार्ग को जाम कर दिया।

सीओ सदर डॉ. चारु द्विवेदी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच आक्रोशित ग्रामीणों को समझाने का प्रयास कर रही हैं। घायल कन्हैया के चाचा रामकरण ने बताया कि करीब छह माह पहले कन्हैया का लेनदेन को लेकर कुछ लोगों से विवाद हुआ था। इसके अलावा भी उसकी कुछ लोगों से रंजिश चल रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed