{"_id":"5936a80f4f1c1b361d9c88f5","slug":"bike-riders-injured-after-turnover-on-road-in-rain","type":"story","status":"publish","title_hn":"हल्की बारिश में सड़क पर फिसलकर दो दर्जन बाइक सवार चोटिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हल्की बारिश में सड़क पर फिसलकर दो दर्जन बाइक सवार चोटिल
ब्यूरो,अमर उजाला,चंदौली
Updated Wed, 07 Jun 2017 10:41 AM IST
विज्ञापन
सफाई के अभाव में सड़क पर जमी मिट्टी से पैदा हुई फिसलन
- फोटो : अमर उजाला
मंगलवार सुबह हुई हल्की बारिश ने मौसम को काफी सुहावना बना दिया। कई लोग बारिश का आनंद लेने के लिए निकल पड़े। बाइक चलाते हुए चहेरे पर पड़ रही बारिश बूंदे एक अलग ही आनंद दे रही थी। मगर सड़क पर जमी मिट्टी ने मजा किरकिरा कर दिया।
मुगलसराय में मंगलवार की सुबह हुई हल्की सी बारिश ने नगर स्थित जीटी रोड पर जमी मिट्टी से जगह-जगह फिसलन पैदा हो गई। जिससे जीटी रोड पर दो दर्जन बाईक सवार गिरकर चोटिल हो गए।
दुर्घटनाओं के बाद हर किसी की जुबान पर यही रहा कि यदि नगर पालिका के सफाईकर्मी सड़कों पर सही तरीके से झाड़ू लगाते तो यह नौबत नहीं आती।
नगर स्थित जीटी रोड पर हर रोज सुबह नगर पालिका के सफाईकर्मियों द्वारा झाड़ू लगाया जाता है। लेकिन सफाई विभाग के अधिकारियों की अनदेखी के चलते कार्य गुणवत्ता पूर्वक नहीं हो पाता है।
विज्ञापन
सड़क पर जमी मिट्टी को सफाईकर्मी वहीं डिवाईडर के पास ही छोड़ देते हैं। जिससे हल्की सी बारिश में मिट्टी बह कर सड़क पर आ जाती है। मिट्टी के सड़क पर आने से फिसलन पैदा हो जा रही है।
सुबह लगभग 11 बजे शुरू हुई हल्की सी बारिश ने सड़क पर जमी मिट्टी में फिसलन पैदा कर दी। जिससे चकिया तिराहे, पुराना रेलवे स्टेशन गेट, नई सट्टी, सुभाष पार्क के पास दो दर्जन बाइक सवार गिरकर चोटिल हो गए।
मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने मदद कर चोटिल बाइक सवारों को सड़क से उठाया। इससे बाद फिसलन वाली जगह पर चूल्हे की राख डाली ताकि लोग फिसलकर गिरने से बच जाए।