{"_id":"5e909a6e8ebc3e7745353fda","slug":"bike-riders-forcefully-hand-over-money-rumors-spread-of-corona-infection","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवारों ने महिला को जबरदस्ती थमाए पैसे, कोरोना से संक्रमित करने की फैली अफवाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवारों ने महिला को जबरदस्ती थमाए पैसे, कोरोना से संक्रमित करने की फैली अफवाह
Fri, 10 Apr 2020 09:40 PM IST
विचित्र सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
Published by: विचित्र सिंह
Updated Fri, 10 Apr 2020 09:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ जिले के बड़ागांव भरौटी पूरवे में शुक्रवार की शाम पौने आठ बजे करीब उस समय हड़कंप मच गया जब महिला ने बाइक सवार युवकों पर कोरोना संक्रमित करने की सूचना देकर रोने लगी। इस दौरान मौके पर लोगो को भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने महिला को समझा बुझाकर शांत कराकर महिला का हाथ सैनिटाइज कराया।
विज्ञापन
पीड़ित महिला बचिया बड़ागांव के भरौटी पूरवे की रहने वाली है। महिला ने बताया कि वह अपने घर जा रही थी। तभी बाइक सवार दो युवक उसके पास आए, उसमे से एक युवक नीचे उतरा और उसके हाथ में जबरदस्ती 10 और 20 रुपये के नोट थमा दिए और बाइक पर सवार होकर फरार हो गया। महिला ने बताया कि वह युवकों को न जानती और न पहचानती है।
विज्ञापन
महिला को डर था कि युवकों ने उसे कोरोना संक्रमित किया है। मौके पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी घोसी सच्चिदानंद यादव ने बाइक सवारों का पता लगाकर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया जिसके बाद मामला शांत हुआ।
विज्ञापन