फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Bike rider on duty crushed by vehicle, diesBike rider on duty crushed by vehicle, dies

Varanasi News: ड्यूटी पर जा रहे बाइक सवार को वाहन ने रौंदा, मौत

Mon, 08 Dec 2025 01:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Dec 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
Bike rider on duty crushed by vehicle, diesBike rider on duty crushed by vehicle, dies
रमेश राजभर, फाइलफोटो
सकलडीहा। अलीनगर थाना अंतर्गत नेशनल हाइवे पर सिंघीताली के समीप शनिवार की रात वाहन के टक्कर से बाइक सवार कस्बा निवासी रमेश राजभर (28) की मौत हो गई। रमेश जीवनाथपुर में निजी कंपनी में काम करता था और घर से ड्यूटी पर जाने के लिए निकला था। युवक की मौत से परिवार वालों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

कस्बा के समाजसेवी पन्ना राजभर के दो बेटे हैं। जिसमें से एक बेटा रमेश राजभर (28) जीवनाथपुर में एक निजी कंपनी में सुपरवाइजर थे। वह शाम को ड्यूटी पर जाता है और सुबह घर लौटता है। शनिवार की रात रमेश बाइक से ड्यूटी के लिए निकला था। वह अलीनगर तिराहे पर चाय पीने के बाद पिता से फोन पर बात किया और यहां से चल दिया। सिंघीताली के पास पहुंचा था कि पीछे से किसी वाहन ने टक्कर मार दी जिससे रमेश गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके से वाहन चालक फरार हो गया। राहगीरों की सूचना पर पुलिस पहुंची और आनन -फानन में एंबुलेंस से रमेश को जिला अस्पताल भेजवाया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। रविवार की सुबह शव घर पहुंचा। यहां से परिजनों ने अंतिम संस्कार किया। अलीनगर थाना प्रभारी अनिल पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed