{"_id":"5dd668128ebc3e54df139328","slug":"bike-rider-dies-in-tractor-motorcycle-collision-sitting-behind-younger-brother-serious-in-bhadohi","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर-मोटरसाइकिल टक्कर में बाइक सवार की मौत, पीछे बैठा छोटा भाई गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर-मोटरसाइकिल टक्कर में बाइक सवार की मौत, पीछे बैठा छोटा भाई गंभीर
Thu, 21 Nov 2019 04:04 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Thu, 21 Nov 2019 04:04 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : a
भद़ोही जिले के कोतवाली क्षेत्र ज्ञानपुर के लालानगर- ज्ञानपुर मार्ग स्थित चकवा महावीर मंदिर पर शारदा सहायक नहर पुलिया के समीप गुरुवार को अपराह्न 10:30 बजे ट्रैक्टर और बाइक की भिड़ंत में बाइक सवार एक युवक की घटनास्थल पर मौत हो गई। जबकि पीछे बैठा उसका सगा छोटा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलावस्था में उसे उपचार हेतु जिला चिकित्सालय ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देखकर उसे अन्यत्र रेफर कर दिया।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार औराई थाना क्षेत्र के रज्जूपुर गांव निवासी जीत नारायण दुबे के दो पुत्रों में बड़ा पुत्र अभिषेक दूबे (25) अपने छोटे भाई 22 वर्षीय अमित कुमार के साथ बाइक से फूलपुर विद्यालय के लिए पढ़ाई करने जा रहा था वह ज्ञानपुर क्षेत्र के चकवा महावीर मंदिर नहर के समीप वे पहुंचे ही थे कि विपरीत दिशा से एक ट्रैक्टर आ रही थी ।इसी बीच ट्रैक्टर बाइक से आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई । जिसमें बाइक चला रहे बड़े भाई अभिषेक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई ।
विज्ञापन
वही पीछे की सीट पर बैठा उसका छोटा भाई अमित कुमार 22 वर्ष गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक गाड़ी छोड़कर घटनास्थल से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने वहां पहुंचकर ट्रैक्टर को जब्त कर लिया और और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन