{"_id":"673cf60159b43301e9007874","slug":"bike-rammed-into-the-back-of-a-parked-truck-two-youths-died-woman-injured-varanasi-news-c-20-vns1056-796744-2024-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: खड़े ट्रक के पीछे बाइक घुसी, दो युवकों की मौत, महिला घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: खड़े ट्रक के पीछे बाइक घुसी, दो युवकों की मौत, महिला घायल
विज्ञापन
खड़े ट्रक के पीछे बाइक घुसी, दो युवकों की मौत, महिला घायल
- मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के रखौना गांव में नेशनल हाईवे पर हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
मिर्जामुराद। रखौना गांव में नेशनल हाईवे पर मंगलवार की रात एक बाइक पर सवार महिला और उसका पति समेत तीन लोग खड़े ट्रक के पीछे जा घुसे। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई और महिला गंभीर रूप से घायल है। सूचना पाकर पहुंची मिर्जामुराद थाने की पुलिस ने महिला को उपचार के लिए बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया है।
मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के खालिसपुर गांव का रहने वाला रामसकल प्रजापति (45) अपनी पत्नी भवानी देवी (40) के साथ पड़ोसी डब्लू उर्फ करिया प्रजापति (26) की बाइक पर बैठकर शिवपुर में अपनी बहन के यहां शादी समारोह में शामिल होने गया था। देर रात शादी समारोह से तीनों घर जा रहे थे। रखौना गांव में नेशनल हाईवे पर फुट ओवरब्रिज के समीप खड़े ट्रक के पीछे तीनों बाइक समेत घुस गए। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर मिर्जामुराद थाने की पुलिस पहुंची। घायलों को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने रामसकल और डब्लू को मृत घोषित कर दिया। वहीं, भवानी देवी की हालत गंभीर बताई गई है। उधर, परिजनों ने बताया कि पेशे से ऑटो चालक डब्लू एक बेटे और दो बेटियों का पिता था। वैवाहिक समारोह में लाइटिंग का काम करने वाले रामसकल के दो बेटे हैं।