{"_id":"5f2c5d148ebc3e3d051e732c","slug":"bijli-city-news-vns5400956134","type":"story","status":"publish","title_hn":"सबके सहयोग से गांवों को देंगे 24 घंटे बिजली : ऊर्जा मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सबके सहयोग से गांवों को देंगे 24 घंटे बिजली : ऊर्जा मंत्री
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। ऊर्जा मंत्री पं. श्रीकांत शर्मा ने बृहस्पतिवार को निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए वाराणसी, प्रयागराज व गोरखपुर मंडल के जिलों की समीक्षा की। उन्होंने जन प्रतिनिधियों से अनुरोध किया कि सरकार गांवों में भी 24 घंटे निर्बाध विद्युत आपूर्ति के विशेष अभियान में लगी है। इसके लिए लाइन लॉस को 15 प्रतिशत से नीचे लाना होगा। हर जनपद में ऊर्जा विभाग ने 60-60 फीडर लिए हैं, सांसद व विधायक गण भी 10-10 फीडरों को गोद लेकर अभियान का हिस्सा बनें। जिससे 24 घंटे आपूर्ति के संकल्प को पूरा किया जा सके।
वीडियो कांफ्रेंसिंग में विधायक कैन्ट सौरभ श्रीवास्तव ने कहा कि मीटर रीडिंग का कार्य अनिवार्य रूप से मासिक होना चाहिए। कई स्थानों पर यह शिकायत मिली है कि मीटर रीडर दो-तीन महीने में एक बार आते हैं। जिससे अधिक वाले स्लैब के हिसाब से बिल बन जाता है। यह तत्काल प्रभाव से बंद होना चाहिए। विधायक ने रामनगर के सुल्तानपुर और भीटी गांव का मामला उठाया, जहां बहुत अधिक विद्युत कटौती होती है। विधायक ने मांग की कि प्रधानमंत्री के लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा होने के नाते इन दोनों गांव को भी 24 घंटे बिजली मिलनी चाहिए। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के तहत आने वाले जनपदों में कृषि व घरेलू फीडरों को अलग करने की योजना भी जल्द ही शुरू की जाएगी। जिसमें ट्यूबवेल और घरेलू फीडर अलग किये जायेंगे। कृषि कार्यों के लिए कृषि फीडर पर सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक निर्बाध विद्युत आपूर्ति मिलेगी। वहीं घरेलू फीडरों पर रोस्टर के हिसाब से निर्बाध आपूर्ति की जाएगी।