फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Bihar minister Tej Pratap Yadav's luggage taken out of the hotel, demand to file a case, what is the matter

Varanasi: बिहार के मंत्री तेज प्रताप यादव का सामान होटल से बाहर निकाला, मुकदमा दर्ज करने की मांग,क्या है मामला

Sun, 09 Apr 2023 06:50 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Sun, 09 Apr 2023 06:50 AM IST
सार

वाराणसी के एक होटल के कमरे से बिहार के मंत्री तेज प्रताप यादव का सामान बाहर निकाला गया। जिस समय सामान निकाला गया, उस दौरान तेज प्रताप यादव होटल में नहीं थे।

विज्ञापन
Bihar minister Tej Pratap Yadav's luggage taken out of the hotel, demand to file a case, what is the matter
बिहार के मंत्री तेज प्रताप यादव का सामान होटल से बाहर निकाला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के कैंट रोडवेज क्षेत्र के परेड कोठी स्थित आर्केडिया होटल से बिहार सरकार के मंत्री व राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेज प्रताप यादव का कमरा खाली कराने का मामला सामने आया है। आरोप है कि होटल प्रबंधन ने तेज प्रताप का सामान कमरे से निकालकर आगंतुक हॉल में रखवा दिया। मामले को लेकर मंत्री के निजी सहायक ने हंगामा किया। साथ ही सिगरा थाने में तहरीर देकर होटल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस विवाद के बाद तेज प्रताप यादव बिहार लौट गए। वहीं, होटल प्रबंधन का कहना है कि उनकी ओर से कोई गलत काम नहीं किया गया है।

विज्ञापन


बिहार के मंत्री तेज प्रताप यादव अपने निजी सहायकों और सुरक्षा कर्मियों के साथ बृहस्पतिवार की रात करीब डेढ़ बजे दर्शन-पूजन के लिए वाराणसी पहुंचे। तेज प्रताप यादव के एक परिचित ने उनके लिए परेड कोठी स्थित आर्केडिया होटल में कमरा नंबर 205 और 206 बुक कराया था।
विज्ञापन


तेज प्रताप यादव के निजी सहायक मिशाल सिन्हा का आरोप है कि मंत्री की गैर मौजूदगी में उनका कमरा नंबर 206 खुलवा कर सामान आगंतुक हॉल में रखवा दिया गया। साथ ही कमरा नंबर 205 से सामान उठवाकर फेंक दिया गया। मिशाल सिन्हा ने कहा कि जिस दौरान यह घटना हुई, उस दौरान उनका सहायक दिलावर मौजूद था।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी पढ़ें- G20 Summit Varanasi: घाटों पर लगेगी जी-20 देशों की लोगोयुक्त आकर्षक छतरी, 17 से 19 अप्रैल तक का ये है शेड्यूल
 

मंत्री तेज प्रताप यादव की सुरक्षा के लिहाज से होटल प्रबंधन का यह तौर-तरीका ठीक नहीं था। इसलिए सिगरा थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है। दूसरी तरफ होटल के महाप्रबंधक संदीप ने कहा कि सब कुछ नियमानुसार किया गया है। बेवजह विवाद खड़ा किया जा रहा है।

थाना प्रभारी सिगरा राजू सिंह ने कहा कि तहरीर मिली है, लेकिन किसी कानूनी कार्रवाई का कोई आधार नहीं बन रहा है। होटल के सीसी कैमरों की फुटेज चेक की गई है। होटल के रजिस्ट्रेशन सहित अन्य बिंदुओं के संबंध में एक रिपोर्ट बना कर काशी जोन के डीसीपी को भेजी जा रही है।-

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed