फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Bihar minister mukesh sahani arrival varanasi on Phoolan Devi Martyrdom Day police administration on alert

वाराणसीः फूलन देवी के शहादत दिवस पर गरमाई सियासत, मुकेश सहनी को एयरपोर्ट पर रोका गया

Sun, 25 Jul 2021 09:26 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 25 Jul 2021 09:26 PM IST
सार

बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचे विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व बिहार सरकार के पशु एवं मत्स्य मंत्री मुकेश सहनी को पुलिस ने रोक दिया। इसके अलावा पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को कैंटोमेंट स्थित होटल डी पेरिस में नजरबंद कर दिया गया। 

विज्ञापन
Bihar minister mukesh sahani arrival varanasi on Phoolan Devi Martyrdom Day police administration on alert
होटल में कार्यकर्ताओं के साथ मौजूद पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फूलन देवी के शहादत दिवस पर रविवार को वाराणसी में सियासत गरमा गई। दोपहर में बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचे विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व बिहार सरकार के पशु एवं मत्स्य मंत्री मुकेश सहनी को पुलिस ने रोक दिया। इसके अलावा पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को कैंटोमेंट स्थित होटल डी पेरिस में नजरबंद कर दिया गया।

विज्ञापन


शहर भर में लगे बैनर, पोस्टर और होर्डिंग उतार दिए गए। रमाडा होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता को रोकने का भी पुलिस ने प्रयास किया। शाम को मंत्री मुकेश सहनी विमान से कोलकाता रवाना हो गए।  पत्रकारों से हुई बातचीत में पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव मिश्रा, युवा विंग के अध्यक्ष संतोष सहनी, अंकुर सिंह ठाकुर, आनंद मधुकर यादव, देव ज्योति ने यूपी सरकार पर निशाना साधा।
विज्ञापन


कहा कि उनकी पार्टी यूपी के 18 मंडलों में फूलन देवी की प्रतिमा लगाना चाहती थी। इसे प्रशासन ने अस्वीकृत कर प्रतिमाओं को जब्त कर लिया। हम लोगों ने अपने सारे कार्यक्रम स्थगित कर दिए। केवल पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को रमाडा होटल में पत्रकार वार्ता करनी थी। लेकिन एयरपोर्ट पर पहुंचते ही उन्हें रोक लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सैकड़ों कार्यकर्ताओं को जगह-जगह रोक दिया गया। बैनर पोस्टर फाड़े गए। पार्टी की लोकप्रियता से सरकार डरी है। यूपी में लोकतंत्र की हत्या की जा रही है। इसका जवाब विधानसभा चुनाव में दिया जाएगा। 

संसद भवन के सामने फूलने देवी की प्रतिमा लगाई जाए

Bihar minister mukesh sahani arrival varanasi on Phoolan Devi Martyrdom Day police administration on alert
होर्डिंग्स हटाती क्रेन। - फोटो : अमर उजाला

निषादराज कल्याण समिति की ओर से पूर्व सांसद फूलन देवी का 20 वां शहादत दिवस राजघाट पर मनाया गया। रविवार को उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। निषाद समाज की ओर से संसद भवन के सामने फूलन देवी की प्रतिमा लगाने की मांग की गई। 

मुख्य अतिथि मुरारी लाल कश्यप ने कहा कि फूलन देवी निषाद समाज से थीं। उनके शहादत को भूला नहीं जा सकता है। विशिष्ट अतिथि सपा महिला सभा की महानगर अध्यक्ष पूजा यादव ने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने फूलन देवी को संसद तक पहुंचाया। वह हमेशा जुल्म के खिलाफ आवाज उठाती रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे किशन जायसवाल ने कहा कि फूलन देवी के जीवन से जुल्म के खिलाफ लड़ने की सीख मिलती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed