फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   cleanliness system will be monitored through command control system in varanasi

Varanasi: कमांड कंट्रोल सिस्टम से सफाई व्यवस्था की होगी निगरानी, गंदगी फैलाने वाले होंगे चिह्नित

Fri, 30 Dec 2022 01:05 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Fri, 30 Dec 2022 01:05 PM IST
सार

तीनों लोको से न्यारी काशी को स्वच्छता के पायदान पर अव्वल बनाने के लिए अब सफाई में कम सहयोग करने वाले और गंदगी फैलाने वाले लोग चिह्नित किए जाएंगे। घर से कूड़ा निकलने से लेकर डंपिंग ग्राउंड तक पहुंचने की पूरी प्रक्रिया की निगरानी शुरू कराई जाएगी।

विज्ञापन
cleanliness system will be monitored through command control system in varanasi
गली में फैला कूड़ा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तीनों लोको से न्यारी काशी को स्वच्छता के पायदान पर अव्वल बनाने के लिए अब सफाई में कम सहयोग करने वाले और गंदगी फैलाने वाले लोग चिह्नित किए जाएंगे। घर से कूड़ा निकलने से लेकर डंपिंग ग्राउंड तक पहुंचने की पूरी प्रक्रिया की निगरानी शुरू कराई जाएगी। इसमें गंदगी फैलाने वाले, गीला व सूखा कूड़ा अलग-अलग नहीं देने वाले लोगों को कार्रवाई के दायरे में रखा जाएगा।

विज्ञापन


स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत करने वाली काशी स्वच्छता सर्वेक्षण में टॉप टेन में शामिल नहीं हो पाई है। नगर निगम की समीक्षा में मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा ने पुख्ता कार्ययोजना तैयार कराई है। इसमें शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर एक जनवरी से कूड़ा संकलन के लिए नई व्यवस्था लागू कराई है।
विज्ञापन


प्रथम चरण में नगर के सभी कालोनियों, बहुमंजिली इमारतों, सोसायटी के सभी भवन स्वामियों एवं प्रतिष्ठानों को अपने घरों या दुकानों में दो डस्टबिन रखने होंगे, जिसमें एक में गीला कूड़ा और दूसरे में सूखा कूड़ा रखना होगा। नगर निगम के कर्मचारियों को कूड़ा देते समय अलग-अलग देना होगा। निगम की सहयोगी संस्था वाराणसी वेस्ट सोल्यूशन भी इस कार्य में शामिल होगी। यदि गीला एवं सूखा कूड़ा लेते समय लापरवाही बरतेंगे तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कैमरे से होगी कूड़े की निगरानी

स्मार्ट सिटी के शहर भर में लगे कैमरे और कूड़ा घरों पर लगे कैमरों के माध्यम से कूड़े की पूरी निगरानी होगी। इनमें कूड़ा फेंकने वालों से लेकर कूड़ा उठाने वालों तक पर नजर रखी जाएगी। इन कैमरों के माध्यम से ही जुर्माना लगाया जाएगा, ताकि शहर को स्वच्छ बनाया जा सके। नगर आयुक्त ने सभी लोगों से अपील की कि जुर्माना से बचने के लिए वे अपने घरों का गीला कूड़ा एवं सूखा कूड़ा अलग-अलग दें। 

कूड़ा संकलन की नई व्यवस्था को सख्ती से लागू कराने के लिए सफाई कर्मियों का प्रशिक्षण कराया जाएगा। इसमें जिन मोहल्लों व घरों से कूड़ा देने में लापरवाही होती है, उन्हें पहले जागरूक किया जाएगा और फिर उन पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम के अधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर उनकी कार्यप्रणाली की समीक्षा की जा रही है। - कौशल राज शर्मा, मंडलायुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed