फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Big update on murder case Murder was done for not paying fifteen thousand rupees

हत्या मामले पर बड़ा अपडेट: पंद्रह हजार रुपये नहीं देने पर की थी हत्या, जौनपुर के रहने वाले दोनों अपराधी अरेस्ट

Wed, 05 Oct 2022 05:22 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Wed, 05 Oct 2022 05:22 PM IST
सार

वाराणसी के मानापुर में बाइक सवार तेजबहादुर की गोली मारकर हुई हत्या और किशन पटेल पर जानलेवा हमले मामले में फूलपुर पुलिस ने दो आरोपियों को जौनपुर बॉर्डर से गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Big update on murder case Murder was done for not paying fifteen thousand rupees
जौनपुर के रहने वाले दोनों अपराधी अरेस्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में चार दिन पहले हुई हत्या मामले में पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है।  मानापुर में बाइक सवार तेजबहादुर की गोली मारकर हुई हत्या और किशन पटेल पर जानलेवा हमले मामले में फूलपुर पुलिस ने दो आरोपियों को जौनपुर बॉर्डर से गिरफ्तार किया है। अवैध असलहा की खरीद फरोख्त में 15 हजार रुपये हड़पने पर दोस्तों ने ही किशन पटेल को गोली मारी थी और उसके दोस्त तेजबहादुर को भागने पर दौड़ाकर पीठ में गोली दागी थी। बदमाशों के कब्जे से अवैध असलहा और वारदात में उपयोग बाइक को पुलिस ने बरामद किया। हरहुआ स्थित कार्यालय पर मंगलवार को एसपी ग्रामीण सूर्यकांत त्रिपाठी ने बताया कि गिरफ्तार जौनपुर के नेवढ़िया थाना अंतर्गत रिकेवीपुर निवासी निखिल यादव और जौनपुर के रामपुर थाना अंतर्गत धर्मपुर का रहने वाला प्रिंस राय उर्फ छोटू है।

विज्ञापन

Big update on murder case Murder was done for not paying fifteen thousand rupees
अपराध - फोटो : पीटीआई
पुलिस की पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि गांव के रहने वाले आकाश ने किशन पटेल को पंद्रह हजार रुपये अवैध असलहा खरीदने के लिए दिया था। जब किशन असलहा देने और रुपये लौटाने में आनाकानी करने लगा। आकाश के कहने पर हम सभी ने किशन को ठिकाने लगाने की योजना बनाई और उसे एक अक्टूबर की देर शाम चनौली बगीचे में दावत के बहाने बुलाया। किशन के साथ उसका दोस्त तेजबहादुर भी बाइक लेकर आया था। आकाश के कहने पर किशन पटेल को
लक्ष्य करते हुए फायरिंग की लेकिन गोली उसके सीने को छूते हुए निकल गई और वह रात के अंधेरे में बगीचे के अंदर भाग निकला। वहीं, फायरिंग के दौरान उसका साथी तेजबहादुर बाइक स्टार्ट कर मानापुर की ओर भागने लगा, जिसे दौड़ाकर पीठ में गोली मारी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद जौनपुर की ओर भाग निकले। सीओ पिंडरा डॉ. अतुल अंजान त्रिपाठी के अनुसार दोनों आरोपियों को फूलपुर थाना प्रभारी अभिषेक सिंह की टीम ने जौनपुर के बार्डर नेवादा बरही से गिरफ्तार किया। कब्जे से .315 बोर का दो तमंचा, कारतूस और पल्सर बरामद की गई। फरार आकाश की गिरफ्तारी को लेकर दबिश दी जा रही है। तेजबहादुर के पिता ने हत्या मामले में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed