फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   big things done by small children

बाल दिवस पर विशेष: ‘छोटे’ हुनरमंदों ने किए बड़े कारनामे

Mon, 14 Nov 2022 07:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Nov 2022 07:00 AM IST
विज्ञापन
big things done by small children
काशी के नन्हें हुनरमंद राष्ट्रीय ही नहीं, अंतरराष्ट्रीय फलक पर भी चमक बिखेर रहे हैं। गलियों से निकल ये बच्चे योग, विज्ञान, शिक्षा के साथ सामाजिक विषयों तक में पारंगत हैं। बाल दिवस के मौके पर हम अपने शहर के कुछ ऐसी ही बाल प्रतिभाओं के बारे में बता रहे हैं, जो सफलता की कहानी लिख रहे हैं।
विज्ञापन

योग से शिवम को मिली पहचान
पिंडरा के उच्च प्राथमिक विद्यालय रमईपट्टी के छात्र शिवम बड़ों को भी आश्चर्य से भर देते हैं। छोटी से उम्र में शिवम कई राज्य स्तरीय व राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में जिले का मान बढ़ा चुके हैं। हाल ही 20 जून को नई दिल्ली के एनसीईआरटी कैंपस में आयोजित नेशनल योग ओलंपियाड में शिवम का उत्तर प्रदेश के 75 जिलों से चयनित चार बच्चों में से एक था। ओलंपियाड के दौरान देश भर के चुनिंदा 20 बालकों में शिवम उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर काशी का डंका राष्ट्रीय स्तर पर बजा चुके हैं।
विज्ञापन

काशी की गूगल गर्ल है आर्या
मड़ौली निवासी आर्या प्रकाश की उम्र महज सात वर्ष है, लेकिन इस नन्हीं सी उम्र में आर्या कई बड़े कारनामे कर चुकी हैं। आर्या ने इस उम्र में गूगल गर्ल होने की महारत भी हासिल कर ली है। काशी और गंगा की संस्कृति और इतिहास के अलावा ऐसी ढेरों जानकारियां है जो आर्या को कंठस्थ हैं। आर्या महज चंद सेकें ड में काशी के 84 घाटों के नाम बता देती हैं। इसके अलावा देश के राज्यों और तमाम धर्म ग्रंथों के संस्कृत के श्लोक भी उसे कंठस्थ हैं। आर्या के पिता विवेक व माता लक्ष्मी श्रीवास्तव गृहिणी हैं। आर्या के पास ज्ञान के साथ ही संगीत साधना सिद्धि भी है।संगीत के अलावा नृत्य की विधा में भी आर्या निपुण हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जन-जन तक पहुंचा रहे स्वच्छता का संदेश
प्रधानमंत्री मोदी ने काशी से पूरे देश को स्वच्छता का संदेश दिया था। पीएम के संसदीय कार्यालय में कुछ ऐसे ही स्वच्छता दूत हैं, जो पीएम के स्वच्छता के संदेश को जन जन तक पहुंचा रहे है। प्राथमिक विद्यालय मंडुवाडीह की कक्षा चार की बालिका जाह्ववी पटेल व सेवापुरी ब्लॉक के देहली विनायक कंपोजिट विद्यालय में कक्षा सात की अंशिका को उनके स्वच्छता मुहिम के लिए अमिताभ बच्चन भी सम्मानित कर चुके हैं। यहीं नहीं अपने स्वच्छता गीत से जाह्ववी ने पीएम मोदी को भी अपना कायल बना दिया था। सात जुलाई को काशी में कार्यक्रम के दौरान पीएम ने बच्ची की खूब सराहना की थी।

जवानों की मदद के लिए तैयार किया स्मार्ट ट्रैकर
आर्यन इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा आठ में पढ़ने वाले छात्र दक्ष अग्रवाल व सूरज भी कुछ ऐसे ही हैं। जिन्हें उनकी वैज्ञानिक सोच की वजह से कई बार सराहना मिलती रहती है। दोनों ने मिलकर अर्मी के जवानों के लिए एक खास स्मार्ट सोल्जर ट्रैकर घड़ी तैयार की है। ये घड़ी भूस्खलन होने पर बॉर्डर एरिया में बर्फीले चट्टानों के स्लाइड होने पर मलबे में फंसे जवानों को समय रहते सेना के अधिकारियों को उन तक पहुंचने में मदद करेगा। जवान के साथ दुर्घटना की स्थिति में हाथ में लगे स्मार्ट घड़ी के जरिये उन तक पहुंच सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed