फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Big reveal! Illegal funding from several states to protest CAA

बड़ा खुलासा! सीएए के विरोध-प्रदर्शन के लिए कई प्रदेशों से हुई अवैध फंडिंग

Sat, 25 Jan 2020 03:04 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sat, 25 Jan 2020 03:04 AM IST
विज्ञापन
Big reveal! Illegal funding from several states to protest CAA
बेनियाबाग मैदान में मौजूद पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।

देश के साथ पीएम नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में भी सीएए और एनआरसी के विरोध में काफी उग्र प्रदर्शन हुए और कहना गलत नहीं होगा कि विरोध प्रदर्शन की आग अभी बुझी नहीं है और भड़क ही रही है। ऐसे में जिला प्रशासन को खुफिया इनपुट मिला है कि सीएए और एनआरसी के विरोध में धरना-प्रदर्शन की अगुवाई करने वाले शहर के कुछ चिह्नित लोगों के बैंक खातों में दूसरे प्रदेशों से पैसा जमा किया गया है। यह धनराशि लाखों में है।

विज्ञापन


कहा गया है कि पैसे का इस्तेमाल प्रदर्शन और उसमें शामिल होने वाले लोगों के लिए करें। इस संबंध में डीएम ने कहा कि ऐसे सभी लोगों और उनके करीबियों के बैंक खातों की जांच कराई जाएगी। यदि अनधिकृत तरीके से पैसा जमा होने की पुष्टि हुई तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

पूरी तैयारी कर महिलाओं को भेजा गया बेनियाबाग

महिलाओं के धरने से पहले ही पूरी रणनीति बना ली गई थी। व्हाट्सएप पर मेसेज भेजे गए थे। अच्छीखासी संख्या में लोग मैदान के चौतरफा खड़े होकर धरना दे रही महिलाओं और पुलिस की गतिविधि पर नजर रखे हुए थे। इसीलिए महिलाओं को पुलिस उठाने लगी तो बाहर मौजूद भीड़ मैदान की ओर दौड़ी। पुलिस ने लाठी लेकर खदेड़ा तो आसपास की दुकानों के शटर गिर गए। साथ ही, बेनिया से नई सड़क मार्ग पर तमाशबीनों की भीड़ एकत्र हो गई। माहौल सामान्य हुआ तब दुकानें खुलीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

a

Big reveal! Illegal funding from several states to protest CAA
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

हमें शांतिपूर्ण तरीके से धरने पर बैठने का अधिकार

धरना देने आईं महिलाओं और पुरुषों का कहना था कि हमें शांतिपूर्ण तरीके से धरना देने का अधिकार है। पुलिस अधिकारियों ने जब अनुमति लेने की बात कही तो महिलाओं का कहना था कि आप लोग नहीं देते। इसे लेकर उनके बीच नोकझोंक हुईं।

सीएए का विरोध करने वाले बुरे फंसेंगे

सीएए और एनआरसी के विरोध में शहर में पहले हुए प्रदर्शनों में शामिल लोगों को भी पुलिस की ओर से दंड प्रक्रिया संहिता के तहत नोटिस जारी कर पाबंद किया जाएगा। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि जिन लोगों को नोटिस दी जाएगी उन्हें आगाह किया जाएगा कि बगैर अनुमति के आयोजित किसी धरना-प्रदर्शन में शामिल न हों। अगर उन चिह्नित लोगों का नाम सामने आएगा तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

डीएम ने कहा है कि वीडीए और नगर निगम सहित अन्य सरकारी विभाग अपने पार्कों और मैदानों की निगरानी कराएं। सुबह घूमने-फिरने, खेलने वालों के अलावा अनधिकृत लोगों को प्रवेश न करने दें। पार्कों और मैदानों में जो कोई धरना-प्रदर्शन करने की कोशिश करे, उसके खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed