फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Big difficulty in online school, teachers engaged in election duty, how to educate children

ऑनलाइन पाठशाला में बड़ी कठिनाई, चुनाव ड्यूटी में लगे शिक्षक, कैसे हो बच्चों की पढ़ाई

Sat, 29 Jan 2022 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Big difficulty in online school, teachers engaged in election duty, how to educate children
कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर शिक्षण संस्थानों में 6 फरवरी तक छुट्टी हो गई है। विधानसभा चुनाव और कोरोना वैक्सीनेशन में शिक्षकों की ड्यूटी लगाए जाने से ऑनलाइन पढ़ाई भी महज खानापूर्ति बनकर रह गई है। इससे जिले के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों मेें पढ़ने वाले छात्रों को कई तरह ही परेशानियों का सामना कर पड़ा रहा है।
विज्ञापन

जिले के 1144 परिषदीय विद्यालयों में करीब दो लाख छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। कोरोना की दूसरी लहर में स्कूल बंद रहने पर ऑनलाइन शिक्षा छात्र-छात्राओं के लिए सहायक बना, लेकिन 2022 में यह व्यवस्था धराशायी होने लगी है। ठंड और कोरोना के कारण इस साल अभी तक स्कूल बंद हैं। फिलहाल 6 फरवरी तक स्कूलों में छुट्टी कर दी गई है।
विज्ञापन

ऑनलाइन पढ़ाई पर जोर है, लेकिन टीकाकरण अभियान संग शिक्षकों की ड्यूटी चुनाव व मतदाता जागरूकता अभियान में लगा दी गई है। इससे कुछ गिने-चुने परिषदीय स्कूलों को छोड़ दिया जाए तो ज्यादातर स्कूलों में ऑनलाइन शिक्षा न के बराबर हो रही है। कोरोना के कारण पहले ही कक्षा एक से आठवीं तक के बच्चे पढ़ाई में काफी पीछे हो गए हैं। ऐसे में नियमित कक्षाएं न चलने से वो कोर्स भी भूलने लगे है। वहीं अब तक कोर्स भी पूरा नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहल्ला कक्षा व प्रेरणा सारथी नदारद
कोरोना की पहली लहर में जहां मोहल्ला क्लास ने सफलता हासिल की थी। वहीं दूसरी लहर में प्रेरणा सारथी ने अहम भूमिका निभाई थी। लेकिन कोरोना की तीसरी लहर में शिक्षक संक्रमण के डर से मोहल्ला क्लास लेने से बच रहे है। बेसिक शिक्षा अधिकारी राकेश सिंह ने बताया कि ऑनलाइन कक्षाओं व प्रेरणा साथी की मदद से बच्चों को शिक्षा पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। वर्तमान में 6 हजार से ज्यादा शिक्षक जिले में तैनात है, जिसमें 1500 शिक्षकों की ड्यूटी वैक्सीनेशन व 500 से ज्यादा शिक्षकों की ड्यूटी कांटेक्ट ट्रेसिंग में लगाई है। कुछ शिक्षक संक्रमित भी हैं। एक फरवरी से चुनाव के लिए भी शिक्षकों की ट्रेनिंग शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed