फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Big action on Mukhtar gang, seized one crore property including buses of vasuli mafia in mau

यूपी: मुख्तार अंसारी गैंग पर बड़ी कार्रवाई, वसूली माफिया की एक करोड़ से ज्यादा की संपत्ति जब्त

Thu, 03 Sep 2020 04:15 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 03 Sep 2020 04:15 PM IST
विज्ञापन
Big action on Mukhtar gang, seized one crore property including buses of vasuli mafia in mau
सीज हुए वाहनों के साथ पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले की सदर विधानसभा सीट से विधायक और बाहुबली मुख्तार अंसारी के गैंग पर शासन और प्रशासन का शिकंजा कसना अभी भी जारी है। गुरुवार को भी मुख्तार असांरी गैंग के वसूली माफिया से एक करोड़ से ज्यादा की संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई की गई है। इनमें 9 वाहन शामिल हैं।

विज्ञापन


मऊ जिले के भीटी कोतवाली पुलिस ने जिले के चिह्नित वसूली माफिया सुरेश सिंह पुत्र लल्लन सिंह से अवैध रूप से कमाई संपत्ति जब्त की है। जो एक करोड़ 5 लाख 40 हजार रुपये की है। ये सभी छोटे-बड़े वाहन हैं।
विज्ञापन


संपत्ति विवरण- 
1. बस नंबर यूपी 54टी 1566. (21 लाख)
2. हुंडई क्रेटा यूपी 54एवी 5004. (17 लाख)
3. टाटा इंडिका यूपी 54 टी 5004. (09 लाख) 
4. हीरो ग्लैमर यूपी 54 एन 3444. (90 हजार)।
5. हीरो ग्लैमर यूपी 54 क्यू 4144. (80 हजार)।
6. बस यूपी 54 डी 1399. (23 लाख)।
7. बस यूपी 61 एटी 0702. (23 लाख)।
8. स्प्लेंडर यूपी 54 जे 1703. (70 हजार)।
9. स्कार्पियो यूपी 54 जे 5004. (10 लाख)

Big action on Mukhtar gang, seized one crore property including buses of vasuli mafia in mau

इससे पहले भी एक सितंबर को सुरेश सिंह की अवैध रूप से अर्जित धन से बनाई गई संपत्ति 86 लाख रुपये (कुल 04 बसें) गैंगेस्टर एक्ट के तहत जब्त की गई थी।

जब्त की गई संपत्ति-
1. बस नंबर यूपी 54टी 0874
2. बस नंबर यूपी 54टी 2995
3. बस नंबर यूपी 54टी 0360 
4. बस नंबर यूपी 54टी 0137

अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने बताया कि सुरेश सिंह वसूली गैंग डी-32 का सदस्य है। वह मऊ में वसूली माफिया के रूप में चिह्नित है। जिसके खिलाफ सरायलखंसी थाना में पुलिस ने इसी साल 31 मई को गैंग गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई थी। फिलहाल वह जेल में बंद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed