फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Bicycle driver dies due to bike collision in Bhadohi

बाइक की टक्कर से साइकिल चालक वृद्ध की मौत

Tue, 19 Nov 2019 05:36 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Tue, 19 Nov 2019 05:36 PM IST
विज्ञापन
Bicycle driver dies due to bike collision in Bhadohi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

भदोही जिले के गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के नथईपुर- ज्ञानपुर मार्ग स्थित सुंदरपुर बाजार के समीप मंगलवार को प्रातः 10:00 बजे बाइक की टक्कर से एक बृद्ध साइकिल सवार की मौत हो गई । आनन-फानन में उसे जिला चिकित्सालय में उपचार के लिए लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


 प्राप्त जानकारी के अनुसार गोपीगंज थाना क्षेत्र के कसिदहां गांव निवासी राजाराम मौर्य (55 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय राम केदार मौर्य मंगलवार को प्रातः 10:00 बजे के लगभग बीज लेने बाजार जा रहे थे । इस बीच सुंदरपुर बाजार के पास पहुंचने से कुछ पहले विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार से बाइक चालक  ने जोरदार टक्कर मार दी। जिसके चलते सड़क पर गिरकर वह तड़पने लगे ।
विज्ञापन


मौके पर जुटे लोगों ने पहचान कर परिजनों को सूचना देकर आनन-फानन में बृद्ध को जिला चिकित्सालय चेत- सिंह पहुंचाया। जहां अस्पताल पहुंचने के पहले ही उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अस्पताल से पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है ।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं ग्रामीणों के अनुसार बताया गया कि घटनास्थल से फरार बाइक चालक महोबा निवासी आशीष तिवारी कसीदा के प्राइमरी पाठशाला में सहायक अध्यापक पद पर कार्यरत है । जो घटना के बाद  मौके से फरार बताया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed