{"_id":"5dd3d6718ebc3e54e2279a7d","slug":"bicycle-driver-dies-due-to-bike-collision-in-bhadohi","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक की टक्कर से साइकिल चालक वृद्ध की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक की टक्कर से साइकिल चालक वृद्ध की मौत
Tue, 19 Nov 2019 05:36 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Tue, 19 Nov 2019 05:36 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भदोही जिले के गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के नथईपुर- ज्ञानपुर मार्ग स्थित सुंदरपुर बाजार के समीप मंगलवार को प्रातः 10:00 बजे बाइक की टक्कर से एक बृद्ध साइकिल सवार की मौत हो गई । आनन-फानन में उसे जिला चिकित्सालय में उपचार के लिए लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार गोपीगंज थाना क्षेत्र के कसिदहां गांव निवासी राजाराम मौर्य (55 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय राम केदार मौर्य मंगलवार को प्रातः 10:00 बजे के लगभग बीज लेने बाजार जा रहे थे । इस बीच सुंदरपुर बाजार के पास पहुंचने से कुछ पहले विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार से बाइक चालक ने जोरदार टक्कर मार दी। जिसके चलते सड़क पर गिरकर वह तड़पने लगे ।
विज्ञापन
मौके पर जुटे लोगों ने पहचान कर परिजनों को सूचना देकर आनन-फानन में बृद्ध को जिला चिकित्सालय चेत- सिंह पहुंचाया। जहां अस्पताल पहुंचने के पहले ही उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अस्पताल से पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है ।
विज्ञापन
वहीं ग्रामीणों के अनुसार बताया गया कि घटनास्थल से फरार बाइक चालक महोबा निवासी आशीष तिवारी कसीदा के प्राइमरी पाठशाला में सहायक अध्यापक पद पर कार्यरत है । जो घटना के बाद मौके से फरार बताया गया है।