फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Bible will be translated in Hindi prayers will resonate in church in varanasi

पहल: हिंदी में होगा बाइबिल का अनुवाद, चर्च में गूंजेगी प्रार्थना; काशी विद्यापीठ का सहयोग लिया जाएगा सहयोग

Tue, 27 Aug 2024 05:22 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 27 Aug 2024 05:22 PM IST
सार

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के सहयोग से धर्मप्रांत काशी बाइबिल के हिंदी अनुवाद के लिए पहल करेगा। महागिरजा व धर्मप्रांत प्रमुख यूपी के साथ ही बिहार, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी इसकी शुरुआत करेंगे।

विज्ञापन
Bible will be translated in Hindi prayers will resonate in church in varanasi
हिंदी में होगा बाइबिल का अनुवाद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मसीही समुदाय भी अब हिंदी की ओर तेजी से बढ़ रहा है। इसकी शुरुआत चर्चों में हिंदी प्रार्थना के साथ होगी। इसके साथ ही बाइबिल के हिंदी अनुवाद की तैयारी की जा रही है। धर्मप्रांत काशी से इसकी शुरुआत होगी। महागिरजा व धर्मप्रांत प्रमुख ने यूपी के साथ ही बिहार, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी इसकी शुरुआत करेंगे।
विज्ञापन


धर्मप्रांत काशी ने बाइबिल के हिंदी अनुवाद के लिए पहल की है। इसके तहत बाइबिल के अनुवाद में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ का सहयोग लिया जाएगा। पद्मभूषण फादर कामिल बुल्के की मंशानुसार धर्मप्रांत ने यह निर्णय लिया है। 19वीं शताब्दी के प्रारंभ में प्रोटेस्टैंट मिशनरी कैरे ने बाइबिल का हिंदी अनुवाद तैयार किया था। धर्मशास्त्र के नाम से इसके बहुत से संस्करण छप चुके हैं और उसमें संशोधन भी होता रहा है।
विज्ञापन


2009 में यहोवा के साक्षियों ने एक हिंदी अनुवाद नई दुनिया अनुवाद मसीही यूनानी शास्त्र छापा। हालांकि यह आम जनमानस के लिए सरल नहीं है। आम जनमानस तक बाइबिल की शिक्षाओं को सरलता और सहजता से पहुंचाने के लिए हिंदी अनुवाद सरल भाषा में कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


महामना मदन मोहन मालवीय हिंदी पत्रकारिता संस्थान के निदेशक डॉ. नागेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि इस दिशा में जल्द ही पहल की जाएगी। बाइबिल के अनुवाद में काशी के विद्वानों के साथ ही चर्च से जुड़े विद्वानों का भी सहयोग लिया जाएगा। धर्मप्रांत काशी के प्रमुख डॉ. बिशप यूजीन जोसेफ ने कहा कि फादर कामिल बुल्के की अंतिम इच्छा बाइबिल का हिंदी अनुवाद एवं प्रकाशन था, जिसे हम सब लोग मिलकर पूरा करेंगे। फादर बुल्के ने हमेशा हिंदी भाषा को आगे बढ़ाने के लिए कार्य किया। इसके साथ ही चर्च में होने वाली प्रार्थनाओं को हिंदी में भी करने पर विचार किया जा रहा है।

66 ग्रंथों का संकलन है बाइबिल

बाइबिल कुल मिलाकर 66 ग्रंथों का संकलन है। पूर्व विधान में 39 तथा नव विधान में 27 ग्रंथ हैं। बाइबिल ईसाई धर्म (मसीही) पंथ की आधारशिला तथा ईसाइयों (मसीहियों) का पवित्रतम धर्मग्रंथ है। इसके दो भाग हैं पूर्वविधान और नवविधान। बाइबिल का पूर्वार्ध यहूदियों का भी धर्मग्रंथ है तथा उत्तरार्द्ध ईसा मसीह एवं उनकी शिक्षाओं पर आधारित है। पूर्वविधान में प्राचीन यहूदी धर्म और यहूदी लोगों की गाथाएं, पौराणिक कहानियां (खास तौर पर सृष्टि) आदि का वर्णन है। इसकी मूलभाषा इब्रानी और अरामी थी।

ईसा के शिष्यों ने लिखा था नवविधान
नवविधान ईसा मसीह के बाद की है, जिसे ईसा के शिष्यों ने लिखा था। इसमें ईसा (यीशु) की जीवनी, उपदेश और शिष्यों के कार्य लिखे गए हैं। इसकी मूलभाषा कुछ अरामी और अधिकतर बोलचाल की प्राचीन ग्रीक थी। इसमें खास तौर पर चार शुभसंदेश (सुसमाचार) हैं जो ईसा की जीवनी का उनके चार शिष्यों के नाम से किसी और के द्वारा वर्णन है मत्ती, लूका, युहन्ना और मरकुस।

शताब्दियों से चल रहा है बाइबिल का अनुवाद

शताब्दियों से बाइबिल के अनुवाद का कार्य चला आ रहा है। इस्रायली लोग इब्रानी बाइबिल का छायानुवाद अरामेयिक बोलचाल में किया करते थे। सिकंदरिया के यहूदियों ने दूसरी शताब्दी ईपू में इब्रानी बाइबिल का यूनानी अनुवाद किया था जो सेप्टुआर्जिट (सप्तति) के नाम से विख्यात है। लगभग सन 400 ई. में संत जेरोम ने समस्त बाइबिल की लैटिन अनुवाद प्रस्तुत किया था और यह शताब्दियों तक बाइबिल का सर्वाधिक प्रचलित रूप रहा है। आधुनिक काल में इब्रानी तथा यूनानी मूल के आधार पर सहस्त्र से भी अधिक भाषाओं में बाइबिल का अनुवाद हुआ है। पूर्वविधान का सर्वोत्तम प्रामाणिक इब्रानी पाठ किट्टल (सन् 1937 ई.) तथा यूनानी पाठ राल्फस (1914 ई.) ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed