फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Bhutanese Buddhist temple and guest house to be built on two acres of land in Ajaipur Varanasi

खुशखबरी: भारत-भूटान के संबंध होंगे मजबूत, काशी में दो एकड़ जमीन पर बनेगा भूटानी बौद्ध मंदिर और अतिथि गृह

Wed, 12 Nov 2025 02:47 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 12 Nov 2025 02:47 PM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी जिले के अजईपुर में दो एकड़ जमीन पर भूटानी बौद्ध मंदिर और अतिथि गृह बनेगा। इसके लिए चार साल पहले से जमीन की तलाश चल रही थी। भूटान सरकार इसका निर्माण कराएगी। 

विज्ञापन
Bhutanese Buddhist temple and guest house to be built on two acres of land in Ajaipur Varanasi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AdobeStock

विस्तार

भारत और भूटान के संबंध और भी मजबूत होंगे। पिंडरा तहसील के अजईपुर गांव में भूटानी बौद्ध मंदिर और अतिथि गृह का निर्माण होगा। सरकार की ओर से उपलब्ध कराई गई जमीन पर भूटान सरकार ही मंदिर व अतिथि गृह का निर्माण कराएगी। बौद्ध मंदिर बनने से यहां देसी-विदेशी पर्यटकों के आगमन से लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भूटान यात्रा के दौरान भूटान सरकार को बौद्ध मंदिर और अतिथि गृह के लिए जमीन उपलब्ध कराने की बात कही थी।

विज्ञापन


सारनाथ में भूटानी बौद्ध मंदिर और अतिथि गृह के लिए जमीन नहीं मिलने पर शासन व प्रशासन की पहल पर ग्राम सभा अजईपुर में जमीन मिली थी। अब भारत सरकार को सिर्फ जमीन देनी है, वहां बौद्ध मंदिर स्थापित करने के साथ सभी निर्माण भूटान सरकार कराएगी। बौद्ध अनुयायियों के रहने के लिए परिसर में गेस्ट हाउस भी बनेगा। भूटान सरकार ने 2019 में ही भारत सरकार से सारनाथ में भूटानी बौद्ध मंदिर बनाने की मंशा जताई थी। पर्यटन मंत्रालय ने प्रदेश के पर्यटन प्रमुख सचिव को पत्र लिखकर जमीन उपलब्ध कराने को कहा था। 
विज्ञापन


जिलाधिकारी के निर्देश पर राजस्व कर्मियों ने सारनाथ में दो एकड़ सरकारी जमीन की तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। ऐसे में जिला प्रशासन ने बाबतपुर एयरपोर्ट के पास पिंडरा तहसील के ग्रामसभा अजईपुर में दो एकड़ जमीन चिह्नित की थी। सारनाथ में तिब्बत, श्रीलंका, चीन, जापान, कंबोडिया, म्यांमार, थाईलैंड और कोरिया के बौद्ध मंदिर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed