फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU's Vishwanath Temple complex to become plastic-fre

Varanasi News: बीएचयू का विश्वनाथ मंदिर होगा प्लास्टिक मुक्त परिसर

Wed, 12 Aug 2026 02:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
BHU's Vishwanath Temple complex to become plastic-fre
बीएचयू स्थित विश्वनाथ मंदिर के नए प्रभारी प्रो. माधव जनार्दन रटाटे ने मंगलवार को मंदिर परिसर का निरीक्षण कर कर्मचारियों को प्लास्टिक मुक्त कराने की बात कही। प्रो. रटाटे ने कहा कि विश्वविद्यालय विश्वनाथ मंदिर केवल पूजा-अर्चना का स्थल नहीं, बल्कि भारतीय ज्ञान परंपरा, संस्कृति और आध्यात्मिक चेतना का महत्वपूर्ण केंद्र है। प्रो. रटाटे ने कहा कि श्रद्धालुओं और मंदिर से जुड़े लोगों को प्लास्टिक के उपयोग से होने वाले दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक कर स्वच्छता और अनुशासन की व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा। मंदिर परिसर में स्वच्छता, पेयजल, बैठने तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं को बेहतर करने के लिए भी संबंधित स्तर पर जरूरी कार्ययोजनाएं तैयार की जाएंगी। व्यवस्थाओं में कई सुधार किए जाएंगे। पांच अगस्त को कार्यभार ग्रहण करने के बाद प्रो. रटाटे ने मंदिर की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया कर संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ आगामी कार्ययोजनाओं को लेकर चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed