फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU's lion gate and art faculty will be included in the heritage of Kashi.

वाराणसी: बीएचयू का सिंह द्वार और कला संकाय काशी की धरोहरों में होंगी शुमार, संवारेगा पर्यटन विभाग

Mon, 18 Sep 2023 09:23 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Mon, 18 Sep 2023 09:23 AM IST
सार

काशी की धरोहरों में जल्द काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) का सिंह द्वार और कला संकाय भी शुमार होगा। इन्हें संरक्षित करने के साथ ही पर्यटन विभाग इसे संवारेगा। बीएचयू के साथ ही पर्यटन विभाग संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के मुख्य भवन का भी सुंदरीकरण कराएगा।

विज्ञापन
BHU's lion gate and art faculty will be included in the heritage of Kashi.
काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) का सिंह द्वार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशी की धरोहरों में जल्द काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) का सिंह द्वार और कला संकाय भी शुमार होगा। इन्हें संरक्षित करने के साथ ही पर्यटन विभाग इसे संवारेगा। बीएचयू के साथ ही पर्यटन विभाग संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के मुख्य भवन का भी सुंदरीकरण कराएगा। शासन से इसकी मंजूरी मिल गई है। ये तीनों ही काम पहले फेज में कराए जाने हैं।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग काशी के प्रमुख हेरिटेज भवनों के सुंदरीकरण की योजना तैयार की है। उपनिदेशक पर्यटन आरके रावत के मुताबिक पांच करोड़ की धनराशि से काशी हिंदू विश्वविद्यालय के सिंह द्वार और कला संकाय में फसाड लाइट, बेंच और साइनेज लगाए जाएंगे। संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के मुख्य भवन पर भी पांच करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

विज्ञापन

232 वर्ष पुराना है संपूर्णानंद के मुख्य भवन का इतिहास

संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय का मुख्य भवन वास्तु कला का बेहतरीन नमूना है। यहां विश्वविद्यालय की उपलब्धियों को भी अंकित किया जाएगा। इसी तरह कला संकाय के बाहर लगाए जाने वाले साइनेज उसकी प्राचीनता और शैक्षणिक वैभव को दर्शाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed