फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU vs Urban Naxal Connection Who are the two girls whom NIA interrogated for eight hours

BHU का अर्बन नक्सल कनेक्शन: कौन हैं वो दो लड़कियां जिनसे एनआईए ने आठ घंटे की पूछताछ, बीएचयू से क्या संबंध?

Wed, 06 Sep 2023 02:54 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Wed, 06 Sep 2023 02:54 PM IST
सार

राष्ट्रीय जांच एजेंसी की इस कार्रवाई से शहर में हड़कंप मच गया। सबके जहन में अब बस एक ही सवाल कौंध रहा है कि आखिर बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी का अर्बन नक्सल कनेक्शन क्या है और कौन हैं वो दो लड़कियां जिनसे एनआईए ने आठ घंटे पूछताछ की।

विज्ञापन
BHU vs Urban Naxal Connection Who are the two girls whom NIA interrogated for eight hours
NIA की पूछताछ के बाद BHU की दो छात्राएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के महामानपुरी कॉलोनी स्थित एक घर में मंगलवार को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने छापा मारा। छापेमारी में एनआईए की टीम एक घर में घुसी और वहां मौजूद एक छात्र संगठन से जुड़ी बीएचयू की दो छात्राओं से आठ घंटे पूछताछ की। उत्तर प्रदेश में नक्सल गतिविधियों से संबंधित जुड़े एक मामले में दोनों छात्राओं से पूछताछ हुई। 

विज्ञापन

राष्ट्रीय जांच एजेंसी की इस कार्रवाई से शहर में हड़कंप मच गया। सबके जेहन में अब बस एक ही सवाल कौंध रहा है कि आखिर बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी का अर्बन नक्सल कनेक्शन क्या है और कौन हैं वो दो लड़कियां जिनसे एनआईए ने आठ घंटे पूछताछ की।
विज्ञापन


नौ महीने पहले क्या हुआ था ? 
साल 2023 की शुरुआत में ही अर्बन नक्सलियों की हलचल सामने आई थी। तभी से बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (बीएचयू) और महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ सहित पूर्वांचल के दो दर्जन महाविद्यालयों में अर्बन नक्सलियों ने अपनी पैठ गहरी कर ली थी। इन सबका मकसद युवाओं में राष्ट्र विरोधी मानसिकता को बढ़ावा देना था। उसी समय सुरक्षा एजेंसियों ने 130 अर्बन नक्सलियों को चिह्नित कर लिया था। जनवरी 2023 में यह बात भी सामने आई थी कि अर्बन नक्सल से जुड़े लोग धरना और विरोध प्रदर्शन के जरिये माहौल बिगाड़ने की साजिश कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विश्वविद्यालय व संबद्ध महाविद्यालयों में अपनी पैठ बनाने के बाद अर्बन नक्सली स्वयं सेवी संगठनों (एनजीओ) व अन्य छोटे संगठनों के माध्यम से पूर्वांचल के अन्य जिलों में अपना विस्तार करने में लगे हैं। इस संबंध में ठोस इनपुट मिलने के बाद प्रदेश की शीर्ष सुरक्षा एजेंसियों ने वाराणसी व पूर्वांचल भर में सक्रिय 130 अर्बन नक्सलियों को चिह्नित किया था।
 

BHU vs Urban Naxal Connection Who are the two girls whom NIA interrogated for eight hours
Varanasi: BHU की दो छात्राओं से NIA नक्सल मामले में कर रही पूछताछ - फोटो : अमर उजाला
कौन हैं बीएचयू की दो छात्राएं जिनसे हुई पूछताछ 
राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने मंगलवार को जिन दो छात्राओं से पूछताछ की वो भगत सिंह छात्र मोर्चा बीएचयू इकाई की अध्यक्ष आकांक्षा व सह-सचिव सिद्धि हैं। आठ घंटे की पूछताछ के बाद, आकांक्षा को 12 सितंबर को लखनऊ स्थित एनआईए कार्यालय में पेश होने का नोटिस थमा दिया गया है। 
एनआईए को शक है कि दोनों का अर्बन नक्सलियों से संबंध व संपर्क है। फिलहाल जांच चल रही है। सामाजिक विज्ञान संकाय की दोनों छात्राओं के कमरे से एक मोबाइल, दो लैपटॉप, पत्रिकाएं और कागजात जब्त किए गए हैं। 

BHU vs Urban Naxal Connection Who are the two girls whom NIA interrogated for eight hours
छापेमारी करती NIA की टीम - फोटो : अमर उजाला

अर्बन नक्सल शब्द कहां से आया

महाराष्ट्र के भीमा कोरेगांव में हिंसा के बाद अर्बन नक्सल शब्द आम लोगों की जुबान पर आया। इसका जिक्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी किया था। प्रदेश की शीर्ष सुरक्षा एजेंसी से जुड़े एक अफसर ने बताया कि अर्बन नक्सली अब प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी और उससे सटे पूर्वांचल के अन्य जिलों में अपनी पैठ मजबूत कर रहे हैं। इसमें अहम भूमिका कुछ विश्वविद्यालयों के शिक्षाविदों, छात्रों और कुछ एनजीओ संचालकों की है। इनमें से सूचीबद्ध किए गए लोगों की गतिविधियों की लगातार निगरानी की जा रही है। संबंधित लोगों के खिलाफ जल्द ही साक्ष्यों के साथ पुख्ता कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed