{"_id":"65d41de898aa56b192015400","slug":"bhu-violence-update-news-five-rooms-of-two-hostel-sealed-in-tight-police-security-2024-02-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"BHU में बवाल पर पुलिस का एक्शन: दो हॉस्टल के 5 कमरे सील, 7 आरोपियों की तलाश; कई थानों की फोर्स ने की गश्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
BHU में बवाल पर पुलिस का एक्शन: दो हॉस्टल के 5 कमरे सील, 7 आरोपियों की तलाश; कई थानों की फोर्स ने की गश्त
Tue, 20 Feb 2024 09:13 AM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Tue, 20 Feb 2024 09:13 AM IST
सार
BHU News Update: 17 फरवरी की रात सड़क हादसे में छात्र की मौत की अफवाह फैलाकर माहौल बिगाड़ने का प्रयास हुआ था। साथ ही कुलपति आवास में तोड़फोड़ के अलावा सुरक्षा और पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट की गई थी। पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सख्ती की है।
विज्ञापन
varanasi news
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बीएचयू कुलपति के आवास में तोड़फोड़, प्रॉक्टोरियल बोर्ड के गार्ड्स व पुलिसकर्मियों से मारपीट, कैंपस में पथराव और उपद्रव के आरोप में वांछित आरोपियों के खिलाफ कमिश्नरेट की पुलिस की सख्ती जारी है। बिरला-सी और एलबीएस हॉस्टल के पांच कमरों को सील किया गया है। इन कमरों में सात आरोपी अवैध रूप से रहते थे।
विज्ञापन
इसके साथ ही बीएचयू कैंपस में सातों आरोपियों के पोस्टर चस्पा कर उनके घर पर नोटिस भेजा गया है कि वह लंका थाने की पुलिस के सामने पेश हों। पुलिस ने कहा है कि अन्य आरोपियों के नाम और पते की तस्दीक सीसी कैमरे की फुटेज की मदद से की जा रही है। उन सभी के खिलाफ भी ऐसी ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
बीएचयू कैंपस में गत 17 फरवरी की रात उपद्रव के मामले में 12 नामजद और 200 अज्ञात के खिलाफ लंका थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने 18 फरवरी को छह आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भिजवाया था। सीसी कैमरे की फुटेज की मदद से सात और आरोपी चिह्नित किए गए हैं।
विज्ञापन
पुलिस को पता लगा कि सातों आरोपी अवैध तरीके से बीएचयू के दो हॉस्टलों में रहते हैं। सोमवार की सुबह पुलिस और बीएचयू प्रशासन की टीम ने सातों आरोपियों से संबंधित एलबीएस हॉस्टल का कमरा नंबर 215 व 219 और बिरला-सी के कमरा नंबर 157, 158 व 159 को सील कर दिया। सातों आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें उनके घर सहित अन्य संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।
इन सात आरोपियों की तलाश कर रही है पुलिस
अहरक बहरीपुर, जमालपुर का दर्शित पांडेय, बीएचयू का शोध छात्र शुभम शुक्ला, मिर्जापुर के कुशाहन, अदलपुरा का रौनक मिश्रा, गाजीपुर के कासिमाबाद क्षेत्र के घरिहां का अंकित पाल, बिजनौर के धामपुर थाना के साहुवां चांदपुर का संजय गांधी, बिहार के रोहतास जिले के लतरादोईन का क्षितिज कुमार, बिहार के नेवादा जिले के बारत, बैजनाथपुर का बिट्टू बाबू की तलाश पुलिस कर रही है।
सात थानों की फोर्स और दो कंपनी पीएसी ने की गश्त
दो हॉस्टल के पांच कमरों को सील करने के लिए इंस्पेक्टर लंका शिवाकांत मिश्र के अलावा छह अन्य थानेदारों और दो कंपनी पीएसी के जवानों के साथ एसीपी भेलूपुर डॉ. अतुल कुमार अंजान बीएचयू पहुंचे थे। फोर्स ने परिसर में पैदल गश्त की। सातों आरोपियों के पोस्टर उनसे संबंधित हॉस्टलों और बीएचयू कैंपस में जगह-जगह चस्पा किए गए। हालांकि हॉस्टलों के बाहर चस्पा किए गए पोस्टर छात्रों ने ही फाड़ दिया।

मजदूर की मौत के बाद कुलपति आवास में की थी तोड़फोड़
बीएचयू कैंपस में डालमिया हॉस्टल के समीप गत 17 फरवरी की रात चारपहिया वाहन की टक्कर से साइकिल सवार मजदूर देवनाथपुरा, पांडेयहवेली निवासी कृष्ण चंद्र (48) की मौत हो गई थी। हादसे के बाद कुछ छात्र हंगामा करने लगे कि बीएचयू के छात्र की मौत हो गई है और वाहन सवार चालक उसका शव लेकर भाग रहा था। छात्रों के हुजूम ने हंगामा करते हुए चारपहिया वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया।
लंका इंस्पेक्टर के अनुसार अचानक छात्र बिरला हॉस्टल के समीप इकट्ठा हुए और कुलपति आवास की ओर बढ़े। छात्रों ने कुलपति आवास में तोड़फोड़ शुरू की। सुरक्षा कर्मियों के साथ मारपीट की। पुलिस ने हस्तक्षेप किया तो वह उससे भी भिड़ गए। इसके साथ ही विश्वविद्यालय का सिंह द्वार बंद कर छात्र धरने पर बैठ गए। आधी रात बाद पुलिस ने लाठी पटक कर धरना दे रहे छात्रों को खदेड़ा और सिंह द्वार खुलवाया।
क्या कहती है पुलिस
छह आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद चिह्नित सात अन्य आरोपियों के कमरे सील करा कर उनके घर नोटिस भेजा जा रहा है। शेष अन्य आरोपियों को चिह्नित करने के लिए सीसी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। - डॉ. अतुल अंजान त्रिपाठी, एसीपी भेलूपुर