फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU vice chancellor said that student is capital

BHU : कुलपति ने शिक्षकों से की अपील, छात्र ही पूंजी, उन्हें सर्वाधिक समय दें 

Sun, 22 Apr 2018 04:39 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Sun, 22 Apr 2018 04:39 PM IST
विज्ञापन
BHU vice chancellor said that student is capital
बीएचयू के कुलपति प्रो. राकेश भटनागर - फोटो : file photo
बीएचयू के कुलपति प्रोफेसर राकेश भटनागर ने शनिवार को पढ़ाई और सुविधा-संसाधनों की पड़ताल के लिए संकायवार दौरे की शुरुआत की। वह पहले सामाजिक विज्ञान संकाय और फिर कला संकाय पहुंचे।
विज्ञापन


शिक्षकों से कहा, छात्रों को सर्वाधिक समय दें। एक शिक्षक के लिए छात्र से बड़ी पूंजी कोई और नहीं। अधिक से अधिक समय छात्रों संग बिताएं। विभागवार जरूरत और उपलब्धियों के बारे में भी जानकारी ली।
विज्ञापन


इस दौरान संकायों में मौजूद छात्र-छात्राओं से अपने अनुभव साझा किए। लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा दी और कहा कि संकल्प दृढ़ है तो सफलता सुनिश्चित है। विभागाध्यक्षों से मुखातिब कुलपति ने कहा कि एक शिक्षक जीवन भर कुछ न कुछ सीखता रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमेशा कुछ बेहतर करने की सोचें और छात्रों को प्रेरित करें। इस दौरान प्रेमचंद सभागार में विभागाध्यक्षों ने अपने-अपने विभाग की उपलब्धियां गिनाईं। कुलपति ने रोजगारपरक शिक्षा पर बल दिया। विभागों में शिक्षकों की कमी, लाइब्रेरी, स्टाफ रूम और क्लास रूम से जुड़ी समस्याओं पर पहल का भरोसा दिलाया।

शिक्षकों के साथ संबोधन कार्यक्रम में कुलपति ने अपने को ऑनरेबल वाइस चांसलर बोलने पर कहा कि मैं भी आपके बीच का हूं। एक प्रोफेसर हूं इसलिए मुझे अपने से अलग न समझें। साथ मिलकर बेहतर करना ही हम सबका उद्देश्य होना चाहिए।


कुलपति को विभागाध्यक्ष प्रोजेक्टर पर अपने विभाग की उपलब्धियां और जरूरतें बता रहे थे। कुलपति ने सुझाव दिया कि विभाग से पढ़ाई पूरी कर चुके छात्र मौजूदा समय कहां और किस क्षेत्र में, किस पद पर हैं। इसका अलग से डाटा तैयार होना चाहिए, जिससे कि पता चल सके कि आगे और क्या बेहतर किया जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed