फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU vice chancellor said that IMS will get hundred new doctors till gandhi jayanti

आईएमएस बीएचयू को गांधी जयंती तक मिल जाएंगे 100 नए डॉक्टरः कुलपति

Tue, 17 Jul 2018 11:43 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Tue, 17 Jul 2018 11:43 AM IST
विज्ञापन
BHU vice chancellor said that IMS will get hundred new doctors till gandhi jayanti
कुलपति प्रो. राकेश भटनागर - फोटो : अमर उजाला
बीएचयू के सर सुंदरलाल अस्पताल में डॉक्टरों और पैरा मेडिकल स्टाफ की कमी दूर करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। आईएमएस बीएचयू में डॉक्टरों के 100 और पैरामेडिकल स्टाफ के 1200 पद गांधी जयंती यानी दो अक्तूबर तक भर लिए जाएंगे।
विज्ञापन


कुलपति प्रो. राकेश भटनागर के मुताबिक इसके बाद मरीजों की सुविधाओं के लिए एम्स की तर्ज पर कुछ नई योजनाएं और जांच की सुविधाएं भी बढ़ाई जाएंगी। आईएमएस को एम्स जैसी सुविधाओं के लिए प्रो. भटनागर के कुलपति बनने के बाद ही कार्यवाही शुरू हुई थी।
विज्ञापन


19 जून को दिल्ली में इसके लिए समझौता हो चुका है। यहीं नहीं, आईएमएस की 10 सदस्यीय टीम यहां आकर गैप एनालिसिस भी कर चुकी है। अब टीम की रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रो. भटनागर ने बताया कि आईएमएस में डॉक्टरों के वर्तमान में 325 पदों में से 104 पद खाली हैं। इस वजह से ओपीडी में डॉक्टर मरीजों को कम समय दे पाते हैं।

अब चिकित्सा अधीक्षक समेत विभागवार खाली पदों के लिए आए आवेदनों की स्क्रीनिंग चल रही है। स्क्रीनिंग के बाद साक्षात्कार होंगे। दो अक्तूबर तक सभी पद भर लिए जाएंगे, जिससे ओपीडी में मरीजों का दबाव कम होगा।

कुलपति ने बताया कि डॉक्टरों की कमी के मद्देनजर ही ओपीडी का समय बढ़ाया गया है। उन्होंने बताया कि अभी तक अस्पताल में 600 नर्स काम कर रही हैं। इनकी संख्या बढ़ाई जाएगी। पैरामेडिकल स्टाफ के 1200 पदों पर भर्तियों के लिए यूजीसी की स्वीकृति मिल गई है। 

धीरे-धीरे मिलेंगी एम्स जैसी सुविधाएं

BHU vice chancellor said that IMS will get hundred new doctors till gandhi jayanti
कार्यशाला में बोलते प्रो राकेश भटनागर - फोटो : अमर उजाला
कुलपति कहते हैं कि ज्यादातर लोग चाहते थे कि आईएमएस बीएचयू में एम्स जैसी सुविधाएं तो मिलें लेकिन बीएचयू की स्वायत्तता पर आंच न आए। हमने इसी मंशा से पहल की और इस दिशा में लगातार सफलता मिल रही है। एम्स में 800 डॉक्टरों के मुकाबले आईएमएस में केवल 300 पद हैं।

धीरे-धीरे एम्स जैसी हर सुविधा यहां मिल जाएगी। यहां हर साल 100-100 चिकित्सक भी मिले तो आने वाले दिनों में डॉक्टरों की कमी नहीं रहेगी। गैप एनालिसिल कमेटी की रिपोर्ट के बाद सरकार फंड देगी, फिर आग की प्रकिया के लिए कदम बढ़ाए जाएंगे।

कुलपति प्रो. राकेश भटनागर का कहना है कि आईएमएस बीएचयू में एम्स जैसी सुविधाएं तो मिलें लेकिन बीएचयू की स्वायत्तता पर आंच न आए। हमने इसी मंशा से पहल की और इस दिशा में लगातार सफलता मिल रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed