फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU Vice Chancellor completes his tenure, bids farewell

Varanasi News: बीएचयू के कुलगुरु का कार्यकाल पूरा, दी विदाई

Thu, 01 Feb 2024 04:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Feb 2024 04:01 AM IST
विज्ञापन
BHU Vice Chancellor completes his tenure, bids farewell
बीएचयू में कुलगुरु प्रो. वीके शुक्ला का कार्यकाल बुधवार को पूरा हो गया। कुलपति प्रो. सुधीर कुमार जैन समेत विश्वविद्यालय के अन्य अधिकारियों ने उन्हें विदाई दी। चिकित्सा विज्ञान संस्थान में छात्र, शिक्षक, चिकित्सक और प्रशासक के तौर पर करीब 50 साल तक सेवा देने वाले प्रो. वीके शुक्ला के विदाई समारोह में कुलपति ने कहा कि प्रो. शुक्ला की उपस्थिति व योगदान ने सदैव व्यवस्था में स्थिरता व विश्वास का भाव पैदा किया। आईएमएस बीएचयू के निदेशक प्रो .एस एन संखवार ने प्रो. शुक्ला के सेवाओं की सराहना की। वित्ताधिकारी डॉ. अभय ठाकुर ने कहा कि प्रो. शुक्ला की नेतृत्व शैली अनूठी है। ट्रॉमा सेंटर के आचार्य प्रभारी प्रो. सौरभ सिंह ने कहा कि प्रो. शुक्ला से एक शिक्षक के रूप में जो सीख मिली है, वह जीवन पर्यंत काम आएगी। विज्ञान संस्थान के निदेशक प्रो. अनिल कुमार त्रिपाठी ने प्रो. शुक्ला को विश्वविद्यालय की परंपरा का वाहक बताया। संगीत और मंच कला संकाय के शिक्षकों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। इस दौरान कुलसचिव प्रो. अरुण कुमार सिंह, सहायक कुलसचिव जी सुरेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed