{"_id":"5d6ec9c68ebc3e01586eea82","slug":"bhu-varanasi-news-vns481783971","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईआईटी बीएचयू में बनेगा स्टूडेंट एक्टिविटी सेंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईआईटी बीएचयू में बनेगा स्टूडेंट एक्टिविटी सेंटर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। आईआईटी बीएचयू में छात्र-छात्राओं की सुविधा के लिए स्टूडेंट एक्टिविटी सेंटर बनाया जाएगा। इसके बन जाने के बाद संस्थान में होने वाले खेलकूद, साहित्यिक, सांस्कृतिक आदि कार्यक्रम एक ही छत के नीचे हो सकेंगे। इसके अलावा परिसर में छात्रों के लिए सात मंजिला हॉस्टल और शिक्षकों के लिए आठ मंजिला आवास भी बनाया जाएगा। गत सोमवार को आईआईटी और सीपीडब्ल्यूडी के बीच इसको लेकर करार भी हुआ। सभी काम 20 महीने में पूरे हो जाएंगे।
संस्थान में तीन भवनों का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए करार के बाद आगे की कार्रवाई शुरू हो गई है। संस्थान के निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता डॉ. संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि छात्रों के खेलकूद और अन्य गतिविधियों के लिए स्टूडेंट एक्टिविटी सेंटर राजपुताना मैदान में बनवाया जाएगा। दो मंजिला एक्टिविटी सेंटर में इनडोर स्पोर्ट्स खेलने की भी सुविधा रहेगी। इसके अलावा धनराजगिरी हॉस्टल परिसर में 400 कमरों का सात मंजिला ब्वॉयज हॉस्टल का निर्माण भी किया जाएगा। हर कमरे में दो-दो छात्रों के रहने की सुविधा होगी। साथ ही यहां पार्किंग सुविधा के साथ पांच लिफ्ट भी लगाई जाएगी। डॉ. गुप्ता ने बताया कि परिसर में थ्री-बीएचके वाले 64 फ्लैट का आठ मंजिला शिक्षक आवास भी बनवाया जाएगा। इस दौरान निदेशक प्रोफेसर प्रमोद कुमार जैन, आईडब्ल्यूडी के अधीक्षण अभियंता डॉ. एसके गुप्ता, कुलसचिव डॉ. एसपी माथुर, सीपीडब्ल्यूडी के मुख्य अभियंता एके गुप्ता और अधिशासी अभियंता विनय तिवारी उपस्थित रहे।