फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU Two PG courses discontinued DAV college fees to increase by 25 to 40 percent Vasant College

बीएचयू: दो पीजी कोर्स हटाए, 25 से 40 फीसदी बढ़ेगी डीएवी की फीस; वसंता कॉलेज में फीस की नई व्यवस्था

Thu, 05 Feb 2026 11:12 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 05 Feb 2026 11:12 AM IST
सार

Varanasi News: अगले सत्र 2026-27 से ये लागू हो जाएगा। वहीं, इसकी एक सूचना (कोरिगेंडम) भी जारी की गई है। बीएचयू के कुलसचिव कार्यालय शिक्षक की ओर से जारी अधिसूचना में इसकी जानकारी दी गई है। 

विज्ञापन
BHU Two PG courses discontinued DAV college fees to increase by 25 to 40 percent Vasant College
बीएचयू कैंपस में जाते विद्यार्थी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीएचयू अगले सत्र में अपने दो परा स्नातक कोर्सों को पीजी बुलेटिन से बाहर करेगा। योग शिक्षा में आचार्य कोर्स का नाम बदलकर योग शिक्षा में आचार्य (एमए) किया जाएगा। साथ ही एक हजार रुपये का प्रवेश शुल्क बढ़ाया जाएगा। डीएवी पीजी कॉलेज के कई कोर्स की फीस 25 से 40 फीसदी तक बढ़ा दी गई है। 

विज्ञापन


वहीं, वसंत महिला कॉलेज राजघाट में चल रहे 16 पीजी कोर्स में सालाना के बजाय सेमेस्टर मोड में फीस जमा होगी। इन संशोधनों पर बीएचयू में विश्वविद्यालय प्रवेश समन्वय बोर्ड की बैठक में कुलपति का अनुमोदन भी मिल चुका है। 
विज्ञापन


हटाए जाने वाले कोर्स: एमए इन क्लीनिकल साइकोलॉजी और एमएससी इन साइकियाट्रिक नर्सिंग। योग शिक्षा में आचार्य (एम.ए.) की फीस 10 हजार के स्थान पर 11 हजार रुपये लगेंगे। इसमें 10 हजार स्पेशल फीस कोर्स के और 1000 प्रवेश शुल्क होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

6760 के बजाय अब 10200 रुपये देने होंगे: डीएवी पीजी कॉलेज में तीन संकायों की फीस व्यवस्था संशोधित कर दी गई है। कला संकाय में पहले की फीस 6760 रुपये थी, सत्र 2026-27 में 10200 रुपये होगी। सामाजिक विज्ञान संकाय में पहले की फीस 16760 रुपये थी और सत्र 2026-27 में 20200 रुपये होगी। वाणिज्य संकाय में पहले की फीस 6760 रुपये और 13200 रुपये होगी। 

एमकॉम और एमएड के सभी कोर्स में सेमेस्टर फीस
वसंत महिला कॉलेज राजघाट में सालाना फीस को अब सेमेस्टर वाइज लिया जाएगा। एमकॉम की रेगुलर फीस सालाना 24200 रुपये थी। वहीं, संशोधन के बाद हर सेमेस्टर 12,100 रुपये होगी। बीएड में 14200 रुपये सालाना के बजाय 7100 रुपये सेमेस्टर, एमएड में 30200 के बजाय 15100 रुपये और एमए भूगोल में 13200 रुपये के स्थान पर हर सेमेस्टर में 6600 रुपये जमा होंगे। 

इसी तरह से एमए गृह विज्ञान, एमए पुरातत्व, एमए अंग्रेजी, एमए हिंदी, एमए दर्शनशास्त्र, एमए संस्कृत, एमए अर्थशास्त्र, एमए इतिहास, एमए राजनीति विज्ञान, एमए साइकोलॉजी और एमए सोशियालॉजी की फीस सालाना के बजाय सेमेस्टर वाइज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed