फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU two dozen girls in tension for girls hostel

बीएचयू में हॉस्टल के लिए चक्कर काट रहीं दो दर्जन छात्राएं

Sun, 05 Nov 2017 04:26 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Sun, 05 Nov 2017 04:26 PM IST
विज्ञापन
BHU two dozen girls in tension for girls hostel
बीएचयू - फोटो : अमर उजाला
बीएचयू में हॉस्टल न मिल पाने की वजह से छात्राएं परेशान हैं। ऐसी दो दर्जन से ज्यादा छात्राएं हैं, जो विभागों से संकाय तक के चक्कर लगा रही हैं। परेशान छात्राओं ने संकायाध्यक्ष को पत्र लिखकर छात्रावास में कमरे आवंटित कराने की गुहार लगाई है। उधर, संकायाध्यक्ष ने इस मामले के निस्तारण के लिए चीफ प्राक्टर प्रो. रोयाना सिंह से बात कर छात्राओं की सूची सौंपी है। 
विज्ञापन


बीएचयू परिसर में छात्राओं के सभी हॉस्टल आवंटित हो चुके हैं। सूत्रों की माने तो कुछ छात्रावासों में दो-चार कमरे खाली हैं, जो विशेषाधिकार के तहत आवंटित किए जाते हैं। वहीं, छात्रावास के लिए जो छात्राएं परेशान हैं, उनमें 50 फीसदी छात्राएं समाज विज्ञान संकाय की है।
विज्ञापन


इन छात्राओं ने समाज विज्ञान संकायाध्यक्ष को पत्र लिखकर कमरा दिलाने की मांग की है। छात्राओं के पत्र के आधार पर संकाय की ओर से चीफ प्राक्टर कार्यालय को सूची भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

अब त्रिवेणी, महिला महाविद्यालय सहित छात्रावासों में खाली कमरों की सूची तैयार कराई जा रही है। इसके बाद अधिकारियों की अनुमति से छात्राओं को कमरे आवंटित किए जा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed