फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BHU Trauma Centre opened Jan Aushadhi Centre for medicines will be available at lower prices

BHU Trauma Center: यहां बेहद सस्ती मिलेंगी दवाएं, मरीजों को नहीं करनी पड़ेगी भागदौड़

Thu, 28 Dec 2023 12:45 PM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 28 Dec 2023 12:45 PM IST
सार

बीएचयू के निदेशक प्रोफेसर एसएन शंखवार ने कहा कि ट्रामा सेंटर जैसे महत्वपूर्ण जगहों पर जन औषधि केंद्र के खोलने से दूर दराज से आने वाले मरीजों को बड़ी राहत होगी।

विज्ञापन
BHU Trauma Centre opened Jan Aushadhi Centre for medicines will be available at lower prices
बीएचयू ट्रामा सेंटर में खुला जन औषधि केंद्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीएचयू के ट्रामा सेंटर में अब मरीजों को सस्ते दाम पर दवाइयां मिल सकेगी। इसके लिए उन्हें भागदौड़ नहीं करनी पड़ेगी। ट्रामा सेंटर में केंद्र का उद्घाटन कर बीएचयू के विताधिकारी अभय ठाकुर ने इसे मरीजों के लिए बहुत उपयोगी बताया। ट्रामा सेंटर प्रभारी प्रोफेसर सौरभ सिंह के साथ केंद्र का निरीक्षण कर यहां मिलने वाली दवाओं की जानकारी भी ली।

विज्ञापन


कार्यक्रम में आईएमएस बीएचयू के निदेशक प्रोफेसर एसएन शंखवार ने कहा कि ट्रामा सेंटर जैसे महत्वपूर्ण जगहों पर जन औषधि केंद्र के खोलने से दूर दराज से आने वाले मरीजों को बड़ी राहत होगी। ट्रामा सेंटर प्रभारी प्रोफेसर सौरभ सिंह ने कहा कि केंद्र पर मिलने वाली जेनेरिक दवाओं की कीमत उनके ब्रांडेड दवाओं की तुलना में काफी कम है। 
विज्ञापन


मरीजों की सुविधा को देखते हुए 50 से 90 प्रतिशत तक सस्ती दवाइयां ट्रामा सेंटर स्थित केंद्र में मिलेगी। आने वाले दिनों में और भी कई तरह की सुविधा ट्रामा सेंटर में शुरू की जाएगी। इस दौरान बीएचयू अस्पताल के डिप्टी एमएस प्रो. अंकुर गुप्ता, प्रो. अशोक कुमार, प्रो. राजेश मीना, प्रो. कविता मीना के साथ ही कई चिकित्सक मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed